Raipur Murder News: पहले साथ में बैठकर पी शराब, फिर जीजा ने अपने ही साले के साथ कर दिया ऐसा कांड, पूरे परिवार में मचा हड़कंप
Raipur Murder News: पहले दोनों साथ में बैठकर पी शराब, फिर जीजा ने अपने ही साले के साथ कर दिया ऐसा कांड, पूरे परिवार में मचा हड़कंप
Raipur Murder News | Photo Credit: AI
- रायपुर के उरला थाना क्षेत्र में जीजा ने साले की हत्या की
- आरोपी प्रकाश साहू गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी
- हाल ही में मोवा इलाके में दो सालियों की हत्या का मामला सामने आया था
रायपुर: Raipur Murder News प्रदेश में हत्या, चाकूबाजी जैसे अपराध को लेकर कड़े कानून बनाए गए हैं, बावजूद इसके ऐसी घटना कम होने के बाद और बढ़ता ही जा रहा है। कई मामलों में पारिवारिक विवाद हत्या की वजह बन रहा है, तो कहीं आपसी रंजिश और छोटे-छोटे विवाद खूनी संघर्ष में बदल जाते हैं। ऐसा ही एक मामला राजधानी रायपुर से सामने आया है, जहां जीजा ने अपने ही साले को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद अब पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
Raipur Murder News Today मिली जानकारी के अनुसार, घटना उरला थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि जीजा ने पहले अपने साले को शराब पिलाई, जिसके बाद धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद अब पुलिस ने आरोपी प्रकाश साहू को गिरफ्तार कर ली है और मामले की जांच में जुट गई है।
शराब पीने के बाद दोनों के बीच हुआ था विवाद
बताया जा रहा है कि दोनों साथ में शराब पीते थे और उसके बाद दोनों के बीच विवाद होता था। बीती रात भी दोनों ने शराब पी और विवाद हो गया। जिसके बाद आरोपी जीजा ने धारदार हाथियार से उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दी है और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
इधर घटना को लेकर परिवार में मातम का माहौल बना हुआ है और पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। फिलहाल दोनों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ था, इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस लगातार मामले की जांच कर रही है।
रायपुर- जीजा ने की साले की हत्या, शराब पिलाकर धारदार हथियार से की हत्या
https://t.co/lF2C4amP3z— IBC24 News (@IBC24News) May 14, 2026
कुछ दिन पहले दो सालियों की हुई थी हत्या
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले पंडरी थाना क्षेत्र के मोवा इलाके से एक ऐसा ही मामला सामने आया था। जहां एक युवक ने अपनी ही दो सालियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। (Raipur Double Murder Case News) बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते युवक जितेंद्र वर्मा ने अपनी दो सालियों को गोली मार दी। इस वारदात मके दोनों युवतियों की मौत हो गई। हीं इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।
इन्हें भी पढ़ें:-
- RCB vs KKR Highlights: रायपुर में गरजा कोहली का बल्ला, जड़ा IPL करियर का 9वां शतक, RCB ने इतने विकेट से कोलकाता को दी मात
- ran Statement on India: ईरान के इस मंत्री ने खोली अमेरिका की पोल? इशारों-इशारों में कह दी ये बड़ी बात, होर्मुज पर भी दिया बड़ा बयान
- Vande Bharat: प्रतीक यादव का हुआ निधन, अखिलेश यादव के भाई की मौत पर सस्पेंस, क्या विसरा रिपोर्ट में होगा चौंकाने वाला मामला?

Facebook


