BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Raipur News: रायपुर में युवक की हत्या पर बड़ा खुलासा, हिस्ट्रीशीटर की बहन से चल रहा था मृतक का प्रेम प्रसंग, पहले शराब पिलाई फिर…

Raipur News: विधानसभा थाना क्षेत्र के छपोरा गांव के खेत में एक अधजली लाश मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस के आलाधिकारियों के …

Raipur News: रायपुर में युवक की हत्या पर बड़ा खुलासा, हिस्ट्रीशीटर की बहन से चल रहा था मृतक का प्रेम प्रसंग, पहले शराब पिलाई फिर…
Dr.Anil Shukla
Published: 27 Dec 2025 | 7:01 pmModified: 27 Dec 2025 | 7:01 pm
HIGHLIGHTS
  1. आरोपी की बहन के साथ था मृतक का प्रेम प्रसंग
  2. पहचान छिपाने खेत में जलाया शव
  3. हिस्ट्रीशीटर समेत कुल 02 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर: Raipur News, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रेम संबंध के शक में हत्या की घटना को अंजाम देने वाले हिस्ट्रीशीटर समेत कुल 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने पूरे हत्याकांड का खुलासा किया है। विधानसभा थाना क्षेत्र के छपोरा गांव के खेत में एक अधजली लाश मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस के आलाधिकारियों के लिए अधजली अज्ञात लाश एक पहेली बनी हुई थी।

इस मामले में दो दिन बाद मृतक की ललित धीवर ग्राम कुर्रा बंगोली खरोरा के रूप में पहचान होने के बाद पुलिस ने जांच तेज की। जिसपर यह पाया गया कि मृतक को आखिरी बार छपोरा गांव निवासी अजीत कुमार लहरे उर्फ हरजीत, जो थाना विधानसभा का हिस्ट्रीशीटर है और उसके साथी अर्जुन ध्रुव के साथ देखा गया था।

आरोपी की बहन के साथ था मृतक का प्रेम प्रसंग

जिसके बाद आरोपी अजीत कुमार लहरे उर्फ हरजीत एवं अर्जुन ध्रुव की पतासाजी करते हुये दोनों को हिरासत में लेकर मिले सबूतों के आधार पर दोनों से कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने हत्या की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी अर्जुन ध्रुव ने बताया कि उसकी बहन के साथ मृतक ललित धीवर का प्रेम प्रसंग था। इसी का बदला लेने के लिए आरोपी अर्जुन ने अपने दोस्त अजित उर्फ हरजित लहरे के साथ मिलकर हत्या की घटना को अंजाम दिया था।

पहचान छिपाने खेत में जलाया शव

Raipur News, आरोपियों ने बताया कि खेत में बैठकर तीनों ने शराब पी, फिर हमला कर ललित की हत्या कर दी। आरोपी ने पहचान छिपाने के लिए शव को खेत में ही जला दिया था, घटना में शव बुरी तरह से जल चुका था। इतना ही नहीं दोनों आरोपी हत्या करने के बाद दूसरे दिन मौके पर पुलिस पहुंचने पर घटनास्थल पर ही मौजूद रहे और पुलिस को गुमराह करने के लिए कई तरह की बातें भी कर रहे थे। आरोपियों ने मृतक की हत्या करने के बाद उसकी बाइक को तालाब में फेंक दिया था, जिसको पुलिस ने जब्त कर लिया है। फिलहाल विधानसभा थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इन्हे भी पढ़ें:

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: Raipur News: Big revelation on the murder of a youth in Raipur, the deceased was having an affair with the sister of a history-sheeter

शहर की खबरें

छत्तीसगढ़

और भी पढ़ें ›
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm