BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Raipur Police Commissioner: अब अपराधियों के खिलाफ होगा बड़ा एक्शन! कमिश्नर संजीव शुक्ला ने देर रात बुलाई बैठक, अधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देश

Raipur Police Commissioner: अब अपराधियों के खिलाफ होगा बड़ा एक्शन! कमिश्नर संजीव शुक्ला ने देर रात बुलाई बैठक, अधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देश

Raipur Police Commissioner

Raipur Police Commissioner

Dageshwar Dewangan
Published: 14 Aug 2026 | 8:02 amModified: 14 Aug 2026 | 8:03 am
HIGHLIGHTS
  1. 5 घंटे चली पुलिस की मैराथन बैठक
  2. अपराधियों पर शिकंजा कसने की पूरी तैयारी!
  3. अधिकारियों को दिए सख्त आदेश

रायपुर: Raipur Police Commissioner रायपुर में पुलिस कमिश्नर ने अपराधों की समीक्षा को लेकर अहम बैठक ली बैठक में शहर की कानून-व्यवस्था, लंबित अपराधों, नशे के कारोबार, साइबर अपराध और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई को लेकर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। (Raipur Crime News)

5 घंटे तक चली मैराथन बैठक

Raipur Police Commissioner कमिश्नर ने अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के साथ-साथ आम लोगों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। रायपुर पुलिस कंट्रोल रूम के सी-04 सभागार में कमिश्नर संजीव शुक्ला ने 5 घंटे मैराथन बैठक ली जो देर रात तक चली। (Raipur Police Commissioner) आयोजित अपराध समीक्षा बैठक में कमिश्नर के साथ एडिशनल कमिश्नर समेत कमिश्नरेट के सभी DCP,ADCP सभी ACP समेत थाना प्रभारी शामिल हुए।

लंबित मामलों के जल्द निराकरण पर जोर

बैठक में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दर्ज अपराधों और उनके निराकरण की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। कमिश्नर ने लंबित मामलों के त्वरित निराकरण पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों को गंभीर अपराधों में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए, साथ ही आदतन अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर लगातार निगरानी रखने को कहा गया और उनकी जिलाबदर कार्रवाई को तेज करने के निर्देश दिये।

अधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देश

बैठक में इसके अलावा नशे के अवैध कारोबार, साइबर अपराध, चोरी, लूट और महिला एवं बच्चों से जुड़े अपराधों की रोकथाम को लेकर भी चर्चा हुई। पुलिस अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में पेट्रोलिंग बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही पुलिस कमिश्नर ने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस की सक्रियता के साथ आम जनता का सहयोग भी जरूरी है।

उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने और पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी एवं जन-केंद्रित बनाने के निर्देश दिए। कुल मिलाकर, अपराध समीक्षा बैठक में रायपुर शहर की कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने तथा अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए। अब देखना होगा कि इन निर्देशों का जमीनी स्तर पर कितना असर दिखाई देता है।

इन्हें भी पढ़ें:-

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: रायपुर पुलिस कंट्रोल रूम के सी-04 सभागार में।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dageshwar Dewangan
Dageshwar Dewangan

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।

और भी पढ़ें...

Web Title: Big Police Action in Raipur! Commissioner Holds 5-Hour Marathon Meeting

शहर की खबरें

छत्तीसगढ़

और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm