Raipur Police Holi Guidelines: चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी पुलिस, शहर के 50 चौंक-चौराहो पर बनाए गए चेकिंग पॉइंट, होली पर राजधानी में रहेगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
Raipur Police Holi Guidelines: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की पुलिस ने होली को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं।
Raipur Police Holi Guidelines/Image Credit: IBC24.in
- रायपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं।
- रायपुर पुलिस ने होली के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं।
- रायपुर शहर में 700 से ज्यादा पुलिस बल तैनात रहेंगे।
Raipur Police Holi Guidelines: रायपुर: देश भर में होली के त्योहार को धूमधाम से मनाया जाएगा। देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में भी होली मनाने की तैयारियां हो चुकी हैं। आज सोमवार 02 मार्च को होलिका दहन होगा और 4 मार्च को होली खेली जाएगी। 03 मार्च मंगलवार को चंद्र ग्रहण होने के कारण होली नहीं खेली जाएगी। एक तरफ जहां लोगों ने होली मनाने की तैयारी कर ली है, (Raipur Police Holi Guidelines) तो वहीं दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं।
राजधानी में तैनात रहेगा पुलिस बल
अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, रायपुर पुलिस ने होली के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं। होली के त्योहार पर पूरे रायपुर शहर में 700 से ज्यादा पुलिस बल तैनात रहेंगे। इतना ही नहीं पुलिस की टीम पूरे रायपुर शहर में ड्रोन से निगरानी करेगी। इसके साथ ही होली के त्योहार में हुड़दंग करने वालों के लिए भी पुलिस ने ख़ास तैयारी की है। (Raipur Police Holi Guidelines) हुड़दंग करने वालों से निपटने के लिए रायपुर पुलिस क्विक रिस्पांस टीम गठित की है। हुड़दंग होने पर क्विक रिस्पांस टीम तत्काल प्रभाव से एक्शन लेगी।
50 चौंक-चौराहो पर बनाए गए फिक्स चेकिंग पॉइंट
Raipur Police Holi Guidelines: इसके साथ रायपुर के 50 चौंक-चौराहो पर फिक्स चेकिंग पॉइंट बनाए गए हैं। इतना ही नहीं रायपुर के सभी DCP और ACP थाना प्रभारियों के साथ पेट्रोलिंग करेंगे और राजधानी में शांति व्यवस्था को बनाए रखने की कोशिश करेंगे। (Raipur Police Holi Guidelines) राजधानी रायपुर के हृदय स्थल जयस्तंभ चौक, घड़ी चौक, तेलीबांधा चौक समेत प्रमुख चौक-चौराहों में चेकिंग होगी और हुड़दंग मचाने वालो के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Mark Carney India Visit: कूटनीति में नई शुरुआत? इस खास एजेंडा को लेकर आज भारत आ रहे कनाडा के प्रधानमंत्री, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कह दी ये बड़ी बात!
- Sanju Samson T20 World Cup: अगर नहीं हुआ तो? जीत के बाद संजू ने खोला राज, दिमाग में चलता रहा इस बात का डर, बताया MS Dhoni, Virat Kohli, Rohit Sharma से सीखा ये खास चीज
- Bilaspur Couple Suicide News: 1 साल पहले हुई थी शादी, अब इस हाल में मिले पति-पत्नी, देखने वालों को भी नहीं हुआ यकीन

Facebook


