Mark Carney India Visit: कूटनीति में नई शुरुआत? इस खास एजेंडा को लेकर आज भारत आ रहे कनाडा के प्रधानमंत्री, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कह दी ये बड़ी बात!
Mark Carney India visit: कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी आज नई दिल्ली पहुंचे, जहां उनकी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अहम द्विपक्षीय मुलाकात प्रस्तावित है। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार दोनों नेताओं के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में होगी।
canada pm india visit: MarkJCarney x handle
- कनाडा के PM मार्क कार्नी पहुंचे दिल्ली
- आज पीएम मोदी से होगी मुलाकात
- हैदराबाद हाउस में होगी प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता
Mark Carney India visit: कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी आज नई दिल्ली पहुंचे, जहां उनकी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अहम द्विपक्षीय मुलाकात प्रस्तावित है। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार दोनों नेताओं के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में होगी। यह बैठक भारत-कनाडा संबंधों के मौजूदा दौर में विशेष महत्व रखती है, जिसमें व्यापार, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, शिक्षा और निवेश जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर चर्चा होने की उम्मीद है।
Arrived in New Delhi to meet with Prime Minister Modi.
Canada and India are two confident and ambitious nations who want to build boldly together. We’re forging new partnerships in energy, talent and innovation, and AI — to create greater security and prosperity for our peoples. pic.twitter.com/F7BPbTM703
— Mark Carney (@MarkJCarney) March 1, 2026
Canada PM India meeting Modi: प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
दिल्ली पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक संदेश साझा करते हुए भारत-कनाडा संबंधों को लेकर सकारात्मक संकेत दिए। उन्होंने लिखा कि कनाडा और भारत दोनों आत्मविश्वासी और महत्वाकांक्षी राष्ट्र हैं, जो मिलकर साहसिक विकास की दिशा में आगे बढ़ना चाहते हैं। कार्नी ने कहा कि दोनों देश कई क्षेत्रों में नई साझेदारियां बना रहे हैं और सहयोग के नए अवसर तलाश रहे हैं। उनके इस बयान को द्विपक्षीय संबंधों में नए अध्याय की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।
Mark Carney Delhi visit: हम कई क्षेत्रों में नई साझेदारियां बना रहे हैं-मार्क
सूत्रों के अनुसार, हैदराबाद हाउस में होने वाली वार्ता के दौरान दोनों पक्ष रणनीतिक सहयोग को मजबूत करने, आर्थिक संबंधों को गति देने और वैश्विक मुद्दों पर समन्वय बढ़ाने पर जोर देंगे। भारत और कनाडा के बीच हाल के समय में व्यापार और निवेश संबंधों को पुनर्जीवित करने की दिशा में प्रयास जारी हैं, ऐसे में प्रधानमंत्री स्तर की यह बैठक भविष्य की साझेदारी के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
इन्हें भी पढ़ें :-
- Holika Dahan Time 2026: सिर्फ 20 मिनट के लिए होलिका दहन का शुभ मुहूर्त… इस काल ने पारंपरिक समय पर लगाई रोक, जानिए आधी रात कब जलानी है होलिका
- Trump Final Warning to Iran: हथियार डालो वरना अंजाम… Donald Trump की ईरान को आख़िरी चेतावनी! कहा- सैकड़ों टारगेट तबाह…
- PM Modi Speaks To Benjamin Netanyahu: पीएम नरेंद्र मोदी ने की बेंजामिन नेतन्याहू से बात, कहा- शत्रुता को जल्द खत्म करने की आवश्यकता
- Russia Reaction on Iran Attack: तुरंत रुके जंग, नहीं तो… ईरान हमले पर रूस की खुली चेतावनी, पुतिन ने कह दी ये बड़ी बात
- CCS Meeting Update: पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई CCS की बैठक, अजित डोभाल और CDS अनिल चौहान रहे मौजूद, इन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

Facebook


