Raipur Rape News: राजधानी में 8 साल की बच्ची के साथ हैवानियत, टैक्सी ड्राइवर ने अपहरण कर किया घिनौना काम, पहुंचा सलाखों के पीछे

राजधानी में 8 साल की बच्ची के साथ हैवानियत, टैक्सी ड्राइवर ने अपहरण कर किया घिनौना काम, Raipur Rape News Chhattisgarh Crime News

Raipur Rape News: राजधानी में 8 साल की बच्ची के साथ हैवानियत, टैक्सी ड्राइवर ने अपहरण कर किया घिनौना काम, पहुंचा सलाखों के पीछे

Raipur Rape News. Image Source- IBC24

Modified Date: February 6, 2026 / 12:31 am IST
Published Date: February 6, 2026 12:28 am IST

रायपुरः Raipur Rape News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक टैक्सी ड्राइवर ने 8 साल की बच्ची का अपहरण कर बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ड्राइवर नवीन सोनी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही आगे की कार्रवाई कर रही है।

Raipur Rape News: मिली जानकारी के अनुसार आरोपी नवीन सोनी ने तेलीबांधा इलाके की दो मासूम बच्चियों को अपनी कार में घूमने का लालच दिया। आरोपी की बातों में आकर 8 साल की मासूम और उसकी 11 साल की सहेली कार में बैठ गईं। थोड़ी देर बाद आरोपी ने रास्ते में ही 11 साल की बड़ी बच्ची को कार से नीचे उतार दिया और 8 साल की मासूम को लेकर मौके से फरार हो गया और उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी टैक्सी चालक नवीन सोनी को दबोच लिया और उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO) और अपहरण की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ेंः-


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।