Raipur Chakubaji News/Image Credit: IBC24.in
Raipur Chakubaji News: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी और हैरान करने वाली खबर निकलकर सामने आई है। यहां एक युवती की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर उस पर चाक़ू से हमला किया गया है। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। आरोपी बदमाश ने युवती के शरीर पर कई जगह चाकुओं से हमला किया है। (Raipur Chakubaji News) वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया है। पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। (Raipur Chakubaji News) यहां एक युवक ने अपनी पड़ोस में रहने वाली युवती की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर उस पर चाकुओं से वार कर दिया। आरोपी ने युवती के घर में घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी ने युवती की आंखो पाउडर डालकर चाक़ू से शरीर पर की वार किए हैं।
Raipur Chakubaji News: इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। वारदात के बाद घायल युवती ने टिकरापारा थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। (Raipur Chakubaji News) पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में जुट गई है।
इन्हे भी पढ़ें:-