Raipur Urla Metal Park Fire/Image Credit: IBC24 File
Raipur Urla Metal Park Fire: राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, यहां उरला मेटल पार्क स्थित फैक्ट्री में लगी भीषण आग लगी है, आगजनी की इस घटना के बाद फैक्ट्री में अफरा तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे। फैक्ट्री में कई लोगों के फंसे होने की भी खबर है। घटना की सूचना मिलते ही उरला पुलिस, फायर ब्रिगेड और SDRF की टीम मौके पर पहुंची है और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है।