Raipur Crime News: पुलिस कमिश्नरेट लागू होने के बाद भी नहीं थम रही चाकूबाजी, अब इस इलाके में वर्कशॉप से लौटते वक्त युवक पर हमला, 24 घंटे में ही तीन वारदातों से राजधानी में दहशत
पुलिस कमिश्नरेट लागू होने के बाद भी नहीं थम रही चाकूबाजी, अब इस इलाके में वर्कशॉप से लौटते वक्त युवक पर हमला, Raipur Vidhansabha Police Station Stabbing News
रायपुर: Raipur Crime News: राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। बीते 24 घंटे में तीसरी घटना सामने आने से शहर में दहशत का माहौल है। ताजा मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है, जहां सेमरिया गांव के बाजार चौक में एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया।
Raipur Crime News: मिली जानकारी के अनुसार कोसरंगा निवासी हर्ष पाल वर्कशॉप से काम खत्म कर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान आरोपी समीर जोशी ने बाइक से उसका पीछा किया और मौका पाकर उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। हमले के दौरान पीड़ित ने खुद को बचाने की कोशिश की और चाकू के वार को हाथों से रोका, जिससे उसके दोनों हाथों में गंभीर चोटें आई हैं। वहीं पेट में भी चाकू के निशान बताए जा रहे हैं। घायल अवस्था में युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
राजधानी में लगातार हो रही चाकूबाजी की घटनाओं ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। महज 24 घंटे के भीतर तीसरी घटना सामने आने से लोगों में डर का माहौल है। इससे पहले तेलीबांधा थाना इलाके से श्यामनगर और विधानसभा थाना इलाके के ही सड्डू से इसी तरह की वारदाते सामने आई है।
इन्हें भी पढ़े:-
- DC vs GT Highlights: सेंकंड लास्ट गेंद में ‘हीरो’ से ‘विलेन’ बने डेविड मिलर, इस गलती से दिल्ली को करना पड़ा हार का सामना, महज एक रन से जीती गुजरात की टीम
- Vande Bharat: परीक्षा में ‘अल्लाह’ वाला सवाल, महाकाल की नगरी में ‘ईमान’ की परीक्षा! सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के पेपर पर भारी बवाल
- Raipur Crime News: राजधानी में बदमाशों के हौसले बुलंद, इस इलाके में एक बार फिर हुई चाकूबाजी, एक ही दिन दो वारदातों से लोगों में दहशत

Facebook


