Raipur Water Tanker Supply News: राजधानी में बंद होगी पानी टैंकर की सप्लाई? निगम के नेता प्रतिपक्ष पर भड़के ठेकेदार, पत्र लिखकर दी ये चेतावनी

Ads

Raipur Water Tanker Supply News: रायपुर नगर निगम में पानी टैंकर सप्लाई के टेंडर में हुई गड़बड़ी मामले ने लिया नया मोड़।

  • Reported By: hemant sharma

    ,
  •  
  • Publish Date - May 15, 2026 / 05:46 PM IST,
    Updated On - May 15, 2026 / 05:48 PM IST

Raipur Water Tanker Supply News/ Image Source- IBC24 Archive

HIGHLIGHTS
  • रायपुर नगर निगम में पानी टैंकर सप्लाई के टेंडर में हुई गड़बड़ी मामले ने लिया नया मोड़।
  • ठेकेदारों ने निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी को चेतावनी भरा पत्र लिखा है।
  • ठेकेदारों ने टैंकर संचालन बंद करने की भी चेतावनी दी है।

Raipur Water Tanker Supply News: रायपुर: रायपुर नगर निगम में पानी टैंकर सप्लाई के टेंडर में हुई गड़बड़ी और ज्यादा भुगतान के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। शहर के टैंकर का संचालन करने वाले ठेकेदारों ने निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी को चेतावनी भरा पत्र लिखा है। उन्होंने टैंकर संचालन बंद करने की भी चेतावनी दी है। ठेकदारों ने पत्र में लिखा है कि आपने क्षवि धूमिल की। पिछली सरकार में भी हमने टैंकर संचालित किए तब आपने प्रश्न चिन्ह क्यों नहीं लगाया। सिंडिकेट बनाकर टैंकर संचालन की बात कही है इसका खंडन करे नहीं तो 3 दिन के बाद टैंकर संचालन बंद कर दिया जाएगा।

क्या है मामला?

दरअसल, हर साल पेयजल आपूर्ति के लिए नगर निगम टैंकरों के संचालन के लिए टेंडर करती है।पिछले कई सालों से 6 ही ठेकदारों को टेंडर मिलता आ रहा है। (Raipur Water Tanker Supply News) नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने भी मामले का खुलासा करते हुए सिंडिकेट बनाकर टैंकर संचालन करने की बात कही थी और 6 ही ठेकदारों को टेंडर मिलने पर सवाल खड़े किये थे।

पैसे का दुरुपयोग होगा तो सवाल उठाऊंगा: आकाश तिवारी

Raipur Water Tanker Supply News: इधर ठेकदारों द्वारा पत्र लिखे जाने पर नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी का कहना है कि, उनका अनुबंध नगर निगम से हुआ है मुझसे नहीं। नेता विपक्ष के नाते मैने सवाल खड़े किया था। पूरे मामले में जांच होनी चाहिए। जांच के बाद पता चल जाएगा कौन गलत है और कौन सही। उनको महापौर को पत्र लिखना चाहिए क्योंकि व्यवस्था उनकी है। (Raipur Water Tanker Supply News) इस तरह की घटना कभी नहीं हुई। जहाँ पैसे का दुरुपयोग होगा मै उस पर सवाल उठाऊंगा।

इन्हे भी पढ़ें:-