Amit Shah Bastar Visit : बस्तर की महिलाओं की चमकेगी किस्मत, सालाना होगी बंपर कमाई! CRPF कैंप पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने महिलाओं से की खास मुलाकात, दिया खास तोहफा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बस्तर के नेतानार ग्राम में सीआरपीएफ कैंप का दौरा किया और शहीद वीर गुंडाधूर सेवा डेरा (जन सुविधा केंद्र) का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने स्व सहायता समूह की महिलाओं से मुलाकात की, इमली प्रसंस्करण केंद्र का निरीक्षण किया और ग्रामीणों को मिल रही आधार, प्रमाण पत्र और बैंकिंग सेवाओं की सुविधाओं की जानकारी ली।

Amit Shah Bastar Visit : बस्तर की महिलाओं की चमकेगी किस्मत, सालाना होगी बंपर कमाई! CRPF कैंप पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने महिलाओं से की खास मुलाकात, दिया खास तोहफा

Amit Shah Bastar Visit / Image Source : social media

Modified Date: May 18, 2026 / 02:48 pm IST
Published Date: May 18, 2026 2:44 pm IST
HIGHLIGHTS
  • अमित शाह ने बस्तर के नेतानार में सीआरपीएफ कैंप और जन सुविधा केंद्र का उद्घाटन किया।
  • स्व सहायता समूह की महिलाओं से मिलकर उन्होंने इमली प्रसंस्करण और आय वृद्धि की जानकारी ली।
  • ग्रामीणों को अब आधार, ई-केवाईसी, प्रमाण पत्र और बैंकिंग सेवाएं एक ही केंद्र पर मिल रही हैं।

रायपुर : Amit Shah Bastar Visit केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह सोमवार को बस्तर जिले के नेतानार ग्राम में सीआरपीएफ कैम्प पहुँचे। यहाँ उन्होंने शहीद वीर गुंडाधूर सेवा डेरा ( जन सुविधा केंद्र ) का उद्घाटन किया । अमित शाह ने इमली प्रसंस्करण केंद्र में प्रशिक्षण पा रही स्व सहायता समूह की महिलाओं से जाना कि कैसे वे इमली बिक्री कर अपनी आय में वृद्धि कर रही हैं।

शाह ने चखा बस्तर की इमली का स्वाद

शाह ने बस्तर की इमली का स्वाद चखा और कहा कि यहां की इमली में बहुत मिठास है।समूह की लंबी नाग ने बताया कि इस समूह से जुड़कर वे सालाना एक लाख रु तक आय अर्जित कर सकेंगी । गुंडाधूर महिला स्व सहायता समूह में महिलाएं इमली का प्रसंस्करण करके उच्च गुणवत्ता युक्त इमली पल्प तैयार कर रही हैं। वे सेवा सेतु केंद्र पहुँचे। यहां वे ग्राम नेतानार निवासी सुखदेवी से मिले।

Bastar Imli Processing पांच माह की बेटी का आधार कार्ड

सुखदेवी ने बताया कि उन्होंने अभी अपनी पांच माह की बेटी पद्मा का आधार कार्ड बनवाया है। आधार सेवा केंद्र खुलने से पहले उन्हें 10 किलोमीटर पैदल चलकर नानगुर तक जाना पड़ता था । अब यहां पर ग्रामीणों को नया आधार, आधार अपडेट, केवायसी, मोबाइल नम्बर अपडेट, ई-आधार जैसी सुविधाएं मिल सकेंगी । सेवा सेतु केंद्र में सोनामनी ने बताया कि वे बहुत दिन महतारी वंदन योजना का ई के वाय सी कराना चाहती थीं लेकिन दूरी अधिक होने के कारण वे जा नहीं पा रहीं थीं। गांव में ही केंद्र खुल जाने के कारण आज ही उन्होंने ई के वाय सी करा लिया है

ग्रामीणों को मिलेंगे इन चीज़ों की सुविधाएं

उल्लेखनीय है कि ग्रामीण यहां पर विभिन्न प्रकार के ऑनलाइन प्रमाण पत्र का लाभ ले सकेंगे । इस केंद्र में जन्म, आय , जाति आदि प्रमाण पत्र आसानी से एक ही जगह बनाये जा सकेंगे । इस केंद्र में महिलाओं को बैंक सखी का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बैंक सखी के माध्यम से महिलाएं गांव में ही पैसा जमा करना, पैसा निकालना, स्व सहायता समूह के लिए खाता खोलना, के वाय सी, बैंक खाते में मोबाईल नम्बर अपडेट, एसएचजी क्रेडिट लिंकेज जैसी सुविधाएं पा सकेंगी ।

सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की महिलों से मुलाक़ात

अमित शाह ने सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण पा रही महिलाओं से भी मुलाकात की । यहाँ पर महिलाओं को बेसिक एवं एडवांस सिलाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विजय कुमारी ने बताया कि यहां से सिलाई सीखने के बाद वे अच्छे से अपने परिवार का पालन पोषण कर पाएंगी।गृह मंत्री अमित शाह ने धान डेकी प्रशिक्षण केंद्र में ग्रामीण महिलाओं से चर्चा की । इसके माध्यम से चावल बिक्री से ग्रामीणों महिलाओं की आय वृद्धि तो होगी साथ ही निकलने वाली धान की भूसी से पशुओं को पौष्टिक आहार भी मिलेगा ।इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा , मुख्य सचिव विकासशील एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.