Babu Khemani Sattebaji News: सटोरिया बाबू खेमानी का फुफेरा भाई संदीप इसरानी भी निकला सट्टेबाज.. दो और चढ़ें पुलिस के हत्थे, जानें क्या थी पूरे नेटवर्क में इनकी भूमिका

Ads

Babu Khemani Sattebaji Update News: रायपुर पुलिस ने 3Stumps ऐप से जुड़े ऑनलाइन सट्टेबाजी रैकेट में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया, 27 पहले पकड़े गए।

Babu Khemani Sattebaji Update News || Image- Raipur Police File

HIGHLIGHTS
  • रायपुर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी रैकेट में 2 आरोपियों को गिरफ्तार, 27 पहले ही पकड़े गए।
  • संदीप इसरानी ने सट्टा पैनल में ग्रामीणों के बैंक खाते का गलत उपयोग किया।
  • रायपुर क्राइम ब्रांच ने मामले की वित्तीय जांच के साथ म्यूल बैंक खातों की भी जांच शुरू की।

रायपुर: पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 3Stumps ऐप से जुड़ी सट्टेबाजी गतिविधियों में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में संदीप इसरानी उर्फ गोलू और मनसून रजा शामिल हैं, जिन्हें महासमुंद से पकड़ा गया। (Babu Khemani Sattebaji Update News) संदीप इसरानी बाबू उर्फ गुलशन खेमानी का फुफेरा भाई है, जो ग्रामीणों से धोखाधड़ी करके उनके मोबाइल और बैंक खाता नंबर लेता था और उनका उपयोग सट्टे के पैनल में करता था।

अब तक 29 आरोपी मामले में गिरफ्तार

पुलिस ने मामले की वित्तीय जांच के साथ-साथ म्यूल बैंक खातों की भी जांच शुरू कर दी है। अब तक इस सट्टेबाजी रैकेट में बाबू उर्फ गुलशन खेमानी समेत 27 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। आरोपियों के मोबाइल नंबर कॉल सेंटर में इस्तेमाल किए जा रहे थे, और अवैध सट्टा रकम उनके बैंक खातों में मंगवाई जा रही थी।

रायपुर क्राइम ब्रांच की कार्रवाई से हड़कंप

पुलिस ने बताया कि संदीप इसरानी सट्टे से कमाई गई रकम का उपयोग व्यापार में कर रहा था। अब तक इस मामले में कुल 29 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, और पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। (Babu Khemani Sattebaji Update News) यह कार्रवाई रायपुर क्राइम ब्रांच द्वारा की गई है।

इन्हें भी पढ़ें:-

पाकिस्तान पुलिस ने पंजाब सूबे में 21 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया

छत्तीसगढ़ के कांकेर में आईईडी विस्फोट में डीआरजी के तीन जवानों की मौत, एक अन्य घायल

स्टालिन ने जीत की संभावना पर चर्चा के लिए गठबंधन नेताओं के साथ बैठक की

आपात स्थिति, प्राकृतिक आपदाओं के लिए सेल ब्रॉडकास्ट चेतावनी प्रणाली शुरू, मोबाइल पर संदेश पहुंचे

प. बंगाल: पुनर्मतदान के दौरान अपराह्न एक बजे तक 55 प्रतिशत से अधिक मतदान

Q1. रायपुर पुलिस ने किस सट्टेबाजी ऐप से जुड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया?

उत्तर: रायपुर पुलिस ने 3Stumps ऐप से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Q2. संदीप इसरानी किसके फुफेरे भाई हैं और क्या आरोप है?

उत्तर: संदीप इसरानी बाबू उर्फ गुलशन खेमानी का फुफेरा भाई है, और धोखाधड़ी में शामिल था।

Q3. रायपुर पुलिस ने कितने आरोपियों को अब तक गिरफ्तार किया है?

उत्तर: रायपुर पुलिस ने इस मामले में अब तक 29 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।