Reported By: Saurabh Singh Parihar
,Congress Surajpur Protest News/ image source: ibc24 file image /Image: File
रायपुर: Bhupesh Baghel in Bihar Election बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों ने तैयारी शुरू कर दी है और चुनावी मैदान में उतकर जनता को अपने पक्ष में करने में लगे हुए हैं। चुनावी तैयारियों के बीच कांग्रेस पार्टी ने बड़ा फैसला लेते हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को सीनियर ऑब्जर्वर बनाया है। भूपेश बघेल को बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने के बाद एक बार फिर प्रदेश में भाजपा कांग्रेस आमने-सामने आ गए हैं।
Bhupesh Baghel in Bihar Election भूपेश बघेल को सीनियर ऑब्जर्वर बनाए जाने को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राहुल गांधी और भूपेश बघेल जहां जाते हैं वहां कांग्रेस का क्या हश्र होता है सबको मालूम है। वहीं, केंद्रीय राज्य मंत्री राजभूषण चौधरी ने कहा है कांग्रेस ने भ्रष्ट लोगों को बिहार में उतारा है, ऐसे लोगों के बिहार जाने से एनडीए का वोट बढ़ेगा।
वहीं, सीएम साय के बयान पर कांग्रेस नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि आखिर भाजपा के नेता भूपेश बघेल से इतना घबराते क्यों हैं? भूपेश बघेल के नेतृत्व में ही भाजपा 14 सीटों में सिमट गई थी। भाजपा भ्रष्टाचार की बात ना करें, पूरी पार्टी आकंठ तक भ्रष्टाचार में डूबी हुई है।
बता दें कि जब भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री थे तो पार्टी ने उन्हें कई बड़ी जिम्मेदारियां दी थी। कांग्रेस ने भूपेश बघेल को उत्तर प्रदेश, बिहार सहित कई राज्यों में प्रचार प्रसार के साथ कई बड़ी जिम्मेदारियां दी थी। लेकिन नतीजा सामने आने के बाद ये साफ हो गया था कि भूपेश बघेल जनता पर प्रभाव नहीं डाल पाए और पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में सवाल उठाना लाजमी है।
ये भी पढ़ें