CG Aaj ka Mausam: ​छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले 24 घंटे में गरज-चमक के साथ होगी बारिश! मौसम विभाग ने जताई संभावना

Ads

CG Aaj ka Mausam: ​छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले 24 घंटे में गरज-चमक के साथ होगी बारिश! मौसम विभाग ने जताई संभावना

  •  
  • Publish Date - June 10, 2026 / 08:52 AM IST,
    Updated On - June 10, 2026 / 09:12 AM IST

CG Aaj ka Mausam | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ में मानसून अगले 3-4 दिनों में दस्तक
  • अगले 24 घंटे में गरज-चमक के साथ बारिश
  • राजनांदगांव सबसे गर्म

रायपुर: CG Aaj ka Mausam दक्षिण-पश्चिम मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है। (Monsoon Update India) अब मानसून केरल के बाद कर्नाटक, तमिलनाडु के इलाकों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। कुछ दिनों में मानसून महाराष्ट्र, गोवा, आंध्र प्रदेश समेत अन्य राज्यों में दस्तक दे सकती है। वहीं भीषण गर्मी और उमस से परेशान छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए आखिरकार राहत की खबर आई है। (IMD Rainfall Alert)प्रदेश में मौसम का रुख तेजी से बदलने लगा है।

CG Weather Update वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में जल्द ही मानसून की एंट्री को लेकर संभावना जताई है। हालांकि इसके लिए कुछ समय इंतजार करना होगा। अगले 24 घंटे में आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।

3 से 4 दिनों में होगी मानसून की एंट्री

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून तेज से आगे बढ़ रहा है। दक्षिण-पश्चिम मानसून फिलहाल महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, झारखंड और बिहार की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी के साथ छत्तीसगढ़ में भी मानसून के प्रवेश के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन गई हैं। विभाग ने अगले 3 से 4 दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में मानसून पहुंचने की संभावना जताई है।

सबसे ज्यादा गर्म रहा राजनांदगांव

पिछले 24 घंटों में उत्तर छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान 2°C तक बढ़ा है। सबसे ज्यादा 43.5°C राजनांदगांव में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.4°C अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। रायपुर के अधिकांश इलाकों में आज आंशिक बादल छाए रहेंगे, उमस भी जारी रहेगी।

इन्हें भी पढ़ें:-

छत्तीसगढ़ में मानसून कब आएगा?

अगले 3 से 4 दिनों में।

अगले 24 घंटे का मौसम कैसा रहेगा?

आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना।

सबसे ज्यादा तापमान कहाँ दर्ज हुआ?

राजनांदगांव में 43.5°C।