MP Weather Update Today | Photo Credit: AI
भोपाल: MP Weather Update Today पूरा भारत इस समय भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। आसमान से बरस रही आग ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। (Heatwave News) सुबह होते ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर शुरू हो जा रहा है। तपती सड़कें और उमस भरी हवाओं के बीच राहत भरी खबर निकलकर सामने आई है। दरअसल, मध्यप्रदेश में अगले हफ्ते मानसून दस्तक दे सकती है। जिसके बाद प्रदेश में बारिश का दौर शुरू होगा। लेकिन इससे पहले प्री मानसून भी एक्टिव है। (IMD Rainfall Alert)
MP Me Aaj Ka Mausam मानसून की एंट्री से पहले मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, जबलपुर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया और शहडोल बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि अलगे 3 दिनों तक प्रदेश में आंधी, बारिश के साथ गर्मी का असर भी बना रहेगा। वहीं दूसरी ओर भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में हीटवेव का अलर्ट है।
आपको बता दें कि सोमवार को मध्यप्रदेश के कई जिलों में भीषण गर्मी देखने को मिली है। सबसे गर्म शहर मंडला रहा है। यहां अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। छिंदवाड़ा, खजुराहो, दमोह और मलाजखंड में भी पारा 42 डिग्री के आसपास रहा। ग्वालियर, जबलपुर, भोपाल और इंदौर में भी गर्मी का असर महसूस किया गया। रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट जिलों में अगले तीन से चार दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। कई स्थानों पर मध्यम वर्षा भी हो सकती है।