CG Bus Fare Hike News Latest Update: तीजा से पहले छत्तीसगढ़ में बस किराए में वृद्धि को मिली मंजूरी, इतने रुपए महंगी होगी टिकट, जानिए कब से होगा लागू

Ads

CG Bus Fare Hike News Latest Update: CG Bus Fare Hike News Latest Update: तीजा से पहले छत्तीसगढ़ में बस किराए में वृद्धि को मिली मंजूरी, इतने रुपए महंगी होगी टिकट, जानिए कब से होगा लागू

  •  
  • Publish Date - September 10, 2026 / 12:58 PM IST,
    Updated On - September 10, 2026 / 01:15 PM IST

CG Bus Fare Hike News Latest Update: छत्तीसगढ़ में बस किराए में 1.75 रुपए प्रति किलोमीटर वृद्धि, तीजा से पहले परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने दी मंजूरी, जानिए कब से होगा लागू / Image: Instagram

HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ में बस किराया बढ़ाने की तैयारी
  • 2021 के बाद पहली बड़ी किराया बढ़ोतरी
  • आगामी कैबिनेट बैठक में किराया बढ़ोतरी को मंजूरी मिलने की उम्मीद

रायपुर: CG Bus Fare Hike News Latest Update यात्री किराया एंकर यात्री किराया बढ़ाने की मांग को लेकर बस मालिकों ने परिवहन मंत्री केदार कश्यप से मुलाकात कर किराए में वृद्धि किए जाने की मांग की। बस मालिकों की मांग पर परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने 1.75 रुपए प्रति किलोमीटर किराया बढ़ाने की मांग की मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही परिवहन मंत्री ने यह भी आश्वासन दिया है कि आगामी कैबिनेट की बैठक में इसे पास कर दिया जाएगी। बता दें कि डीजल पेट्रोल की कीमतें बढ़ने के बाद बस मालिक लगातार यात्री किराया बढ़ाने की मांग कर रहे थे।

छत्तीसगढ़ में बस किराए में वृद्धि

CG Bus Fare Hike News Latest Update यात्री किराए में बढ़ोतरी किए जाने के बाद बस ऑनर्स फेडरेशन ऑफ़ छत्तीसगढ़ अध्यक्ष अनिल पुसदकर और महासचिव भावेश दुबे ने कहा कि बस का यात्री किराया आखिरी बार 2021 में बढ़ा था। इस बीच डीजल की कीमतों में कई बार वृद्धि हुई, लेकिन किराया नहीं बढ़ाया गया। इससे छत्तीसगढ़ के 3500 बस मालिकों को लगातार नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने परिवहन मंत्री केदार कश्यप के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि उम्मीद है कि अब यात्री किराया बढ़ाने के बाद बस मालिकों को राहत मिलेगी।

3500 बस मालिकों को बड़ी राहत

बता दें कि छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने 9 सूत्रीय मांगों को लेकर हाल ही में प्रदर्शन किया था। इनमें यात्री किराया बढ़ाने से लेकर बसों के परमिट और फिटनेस से जुड़े मुद्दे शामिल हैं। महासंघ ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 22 सितंबर से बस सेवा को बंद करने की चेतावनी दी भी थी।

बस मालिकों की ये है प्रमुख मांग

  • यात्री किराया बढ़ाया जाए
  • बसों में सिंगल स्लीपर का सिंगल टैक्स लिया जाए
  • ई-बस को शहर सीमा के भीतर चलाया जाए
  • ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट की बसों को ग्रामीण क्षेत्र व बस स्टैंडों से संचालन प्रतिबंधित किया जाए
  • स्टेज कैरिज बसों के समयचक्र में दो बसों के मध्य अंतराल का निर्धारण किया जाए
  • VLTD डिवाइस के रिन्यूअल की दर में कमी कराई जाए
  • मैनुअल फिटनेस प्रदान किया जाए
  • प्रतिहस्ताक्षर को नियंत्रित किया जाए
  • सभी बसों में ऑनलाइन परमिट बनाने की सुविधा दी जाए

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बस किराया बढ़ाने की मांग क्यों की गई है?

बस मालिकों का कहना है कि 2021 के बाद यात्री किराया नहीं बढ़ा, जबकि इस दौरान डीजल की कीमतों में कई बार बढ़ोतरी हुई है। इससे बस संचालन की लागत बढ़ी है।

छत्तीसगढ़ में बस किराया कितना बढ़ सकता है?

बस मालिकों की मांग पर 1.75 पैसे प्रति किलोमीटर किराया बढ़ाने के प्रस्ताव को परिवहन मंत्री की मंजूरी मिली है। अंतिम निर्णय कैबिनेट की मंजूरी के बाद होगा।

छत्तीसगढ़ में बस किराया कब बढ़ेगा?

परिवहन मंत्री ने प्रस्ताव को आगामी कैबिनेट बैठक में रखने का आश्वासन दिया है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद ही नई किराया दर लागू होने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

छत्तीसगढ़ में कितने बस मालिकों को किराया बढ़ने से राहत मिलेगी?

बस ऑनर्स फेडरेशन के अनुसार, प्रदेश के करीब 3500 बस मालिक लंबे समय से बढ़ती संचालन लागत से प्रभावित हैं। किराया बढ़ने से उन्हें राहत मिलने की उम्मीद है।

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ की प्रमुख मांगें क्या हैं?

महासंघ की प्रमुख मांगों में यात्री किराया बढ़ाना, सिंगल स्लीपर पर सिंगल टैक्स, ई-बसों का शहर सीमा में संचालन, परमिट और फिटनेस संबंधी सुविधाएं, VLTD रिन्यूअल शुल्क में कमी और ऑनलाइन परमिट की सुविधा शामिल हैं।