CG Former DGP Vishwaranjan Passes Away: नहीं रहे छत्तीसगढ़ के पूर्व DGP… अस्पताल में ली अंतिम सांस, पुलिस महकमे में शोक की लहर, 2007 से 2011 तक संभाली थी कमान

CG Former DGP Vishwaranjan Passes Away: नहीं रहे छत्तीसगढ़ के पूर्व DGP... अस्पताल में ली अंतिम सांस, पुलिस महकमे में शोक की लहर, 2007 से 2011 तक संभाली थी कमान

CG Former DGP Vishwaranjan Passes Away:  नहीं रहे छत्तीसगढ़ के पूर्व DGP… अस्पताल में ली अंतिम सांस, पुलिस महकमे में शोक की लहर, 2007 से 2011 तक संभाली थी कमान

CG Former DGP Vishwaranjan Passes Away/Image Source: IBC24 File

Modified Date: March 8, 2026 / 10:02 am IST
Published Date: March 8, 2026 10:00 am IST
HIGHLIGHTS
  • रायपुर: पूर्व DGP विश्व रंजन का निधन
  • पटना के अस्पताल में ली अंतिम सांस
  • 2009 से 2011 तक DGP के पद पर थे पदस्थ

रायपुर: CG Former DGP Vishwaranjan Passes Away:  छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक Vishwa Ranjan का निधन हो गया। उन्होंने पटना में बीती रात अंतिम सांस ली। वे पिछले कुछ समय से गंभीर रूप से बीमार थे और उनका इलाज पटना के Medanta Hospital में चल रहा था।

पूर्व DGP विश्व रंजन नहीं रहे (Vishwa Ranjan Death News)

CG Former DGP Vishwaranjan Passes Away:  जानकारी के मुताबिक, उन्हें कार्डियक (हृदय संबंधी) समस्या के बाद पिछले महीने अस्पताल में भर्ती कराया गया था। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम की निगरानी में उनका इलाज जारी था, लेकिन हालत में सुधार नहीं हो सका और उनका निधन हो गया। विश्व रंजन 1973 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारी थे। उन्हें वर्ष 2007 में Chhattisgarh का छठवां पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया गया था। उन्होंने लगभग चार वर्षों तक यह जिम्मेदारी निभाई और वर्ष 2011 तक इस पद पर कार्यरत रहे।

2009 से 2011 तक संभाली थी कमान (Chhattisgarh Ex DGP Death News)

CG Former DGP Vishwaranjan Passes Away:  अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने पुलिस प्रशासन को मजबूत बनाने और विशेष रूप से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बेहतर करने के लिए कई अहम कदम उठाए। उनके नेतृत्व में पुलिस व्यवस्था में कई सुधार किए गए। मध्य प्रदेश के विभाजन के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ कैडर मिला था। वे लंबे समय तक Intelligence Bureau में प्रतिनियुक्ति पर भी रहे और वहां एडिशनल डायरेक्टर जैसे महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी संभाली। विश्व रंजन के निधन से पुलिस महकमे और प्रशासनिक क्षेत्र में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।