Home » Chhattisgarh » CG NHM Employees Latest News: Bank of India will Provide 6 Lakh Insurance Cover to CG NHM Karmchari
CG NHM Employees Latest News: छत्तीसगढ़ के एनएचएम कर्मचारियों को अब तक की सबसे बड़ी सौगात, सीधे 6 लाख रुपए का होगा फायदा, स्वास्थ्य मंत्री ने सुनाई खुशखबरी
Ads
CG NHM Employees Latest News: छत्तीसगढ़ के एनएचएम कर्मचारियों को अब तक की सबसे बड़ी सौगात, सीधे 6 लाख रुपए का होगा फायदा, स्वास्थ्य मंत्री ने सुनाई खुशखबरी
Publish Date - May 30, 2026 / 10:33 AM IST,
Updated On - May 30, 2026 / 10:35 AM IST
CG NHM Employees Latest News: छत्तीसगढ़ के एनएचएम कर्मचारियों को अब तक की सबसे बड़ी सौगात, सीधे 6 लाख रुपए का होगा फायदा, स्वास्थ्य मंत्री ने सुनाई खुशखबरी / Image: AI Generated
HIGHLIGHTS
कर्मचारियों को ₹6 लाख का निःशुल्क लाइफ टर्म इंश्योरेंस कवर मिलेगा
कर्मचारी के परिवार को ₹6 लाख का बीमा कवर प्रदान किया जाएगा
जारों कर्मचारियों और उनके परिवारों को सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा मिलेगी
CG NHM Employees Latest News शासन द्वारा बैंक ऑफ इंडिया के साथ एम.ओ.यू. (MOU) निष्पादित किए जाने की अनुमति प्रदान की गई है, जिसके तहत एनएचएम के उन अधिकारियों एवं कर्मचारियों को, जिनका वेतन खाता बैंक ऑफ इंडिया में संचालित है, ₹6 लाख का निःशुल्क लाइफ टर्म इंश्योरेंस कवर उपलब्ध कराया जाएगा।
6 लाख का निःशुल्क लाइफ टर्म इंश्योरेंस कवर
यह बीमा कवर सामान्य मृत्यु की स्थिति में प्रदान किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस व्यवस्था के लिए राज्य सरकार या राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन पर किसी भी प्रकार का अतिरिक्त वित्तीय भार नहीं आएगा। साथ ही, बैंक ऑफ इंडिया द्वारा प्रस्तावित समस्त सुविधाएं कर्मचारियों को उपलब्ध कराई जाएंगी।
परिवारों को आर्थिक संबल प्राप्त होगा
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि इस पहल से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के हजारों अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा का अतिरिक्त लाभ मिलेगा तथा उनके परिवारों को आर्थिक संबल प्राप्त होगा।
एनएचएम कर्मचारियों के लिए सरकार ने क्या बड़ी घोषणा की है?
राज्य सरकार ने एनएचएम अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए ₹6 लाख का निःशुल्क लाइफ टर्म इंश्योरेंस कवर देने की घोषणा की है।
किन कर्मचारियों को ₹6 लाख का बीमा लाभ मिलेगा?
यह लाभ उन एनएचएम अधिकारियों और कर्मचारियों को मिलेगा जिनका वेतन खाता बैंक ऑफ इंडिया में संचालित है।
यह बीमा कवर किन परिस्थितियों में मिलेगा?
सामान्य मृत्यु की स्थिति में कर्मचारी के परिवार को ₹6 लाख का बीमा कवर प्रदान किया जाएगा।
क्या इस योजना से सरकार पर अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा?
नहीं, स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस व्यवस्था से राज्य सरकार या राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन पर कोई अतिरिक्त वित्तीय भार नहीं आएगा।
स्वास्थ्य मंत्री ने इस योजना को लेकर क्या कहा?
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि इस पहल से एनएचएम कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा का अतिरिक्त लाभ मिलेगा और उनके परिवारों को आर्थिक संबल प्राप्त होगा।