CGBSE Result 2026 Live / Image Source : screengrab
रायपुर : CGBSE Result 2026 Live छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों का इंतज़ार आज खत्म होने जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज आधिकारिक रूप से परीक्षा परिणामों की घोषणा करेंगे।
मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री साय दोपहर 2:30 बजे मंत्रालय में एक कार्यक्रम के दौरान बटन दबाकर रिजल्ट जारी करेंगे। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव और शिक्षा विभाग के तमाम बड़े अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। बता दें कि इस साल 10वीं और 12वीं की परीक्षा में प्रदेश भर से लाखों छात्र शामिल हुए थे, जो पिछले काफी समय से अपने परिणामों का इंतज़ार कर रहे थे।
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे। शिक्षा विभाग ने परिणाम घोषित करने की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। मंत्री गजेंद्र यादव ने छात्रों को अग्रिम शुभकामनाएँ देते हुए बेहतर भविष्य की कामना की है।आपको बता दें की आप अपना रिजल्ट CGBSE 10th-12 Result 2026 Link सीजीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in के साथ-साथ DigiLocker के जरिए भी अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।