CGBSE Result 2026 Live : रिजल्ट का काउंटडाउन शुरू! कुछ ही घंटों में जारी होंगे 10वीं-12वीं बोर्ड के नतीजे, सबसे पहले और सबसे तेज़ IBC24 पर ऐसे चेक करें अपना स्कोर

Ads

छत्तीसगढ़ बोर्ड के लाखों छात्रों का इंतज़ार आज खत्म होने जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दोपहर 2:30 बजे 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी करेंगे। छात्र आधिकारिक वेबसाइट और डिजिलॉकर के जरिए अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकेंगे।

  •  
  • Publish Date - April 29, 2026 / 06:28 AM IST,
    Updated On - April 29, 2026 / 06:28 AM IST

CGBSE Result 2026 Live / Image Source : screengrab

HIGHLIGHTS
  • आज दोपहर 2:30 बजे जारी होंगे CGBSE 10वीं-12वीं के परिणाम
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंत्रालय से करेंगे रिजल्ट की घोषणा
  • छात्र cgbse.nic.in, results.cg.nic.in और DigiLocker पर देख सकेंगे रिजल्ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों का इंतज़ार आज खत्म होने जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज आधिकारिक रूप से परीक्षा परिणामों की घोषणा करेंगे।

आज दोपहर 2.30 बजे जारी होगा रिजल्ट

मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री साय दोपहर 2:30 बजे मंत्रालय में एक कार्यक्रम के दौरान बटन दबाकर रिजल्ट जारी करेंगे। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव और शिक्षा विभाग के तमाम बड़े अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। बता दें कि इस साल 10वीं और 12वीं की परीक्षा में प्रदेश भर से लाखों छात्र शामिल हुए थे, जो पिछले काफी समय से अपने परिणामों का इंतज़ार कर रहे थे।

आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते है रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे। शिक्षा विभाग ने परिणाम घोषित करने की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। मंत्री गजेंद्र यादव ने छात्रों को अग्रिम शुभकामनाएँ देते हुए बेहतर भविष्य की कामना की है।आपको बता दें की आप अपना रिजल्ट CGBSE 10th-12 Result 2026 Link सीजीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in के साथ-साथ DigiLocker के जरिए भी अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

CGBSE 10th-12th Result 2026 Link ऐसे चेक कर सकेंगे (cg board class 10th result 2026 kaise dekhe)

  • आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर CGBSE 10th Result 2026 / results.cg.nic.in लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी विवरण दर्ज करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर प्रिंटआउट सुरक्षित रखें

IBC24 पर कैसे देखे रिजल्ट्स ? https://www.ibc24.in/cgbse-nic-in-result

  • छात्र सबसे पहले IBC24 की वेबसाइ पर जाएं।
  • इसके बाद रिजल्ट वाले सेक्शन पर क्लिक करें। https://www.ibc24.in/cgbse-nic-in-result
  • अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी विवरण दर्ज करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा