Datia Temple Vendalism News: बाहर गए थे पुजारी, लौटे तो मंदिर का नजारा देख दंग रह गए सब के सब, चौंका देने वाला वीडियो भी आया सामने

Ads

Datia Temple Vendalism News: दतिया जिले के गोराघाट थाना क्षेत्र से आस्था को ठेस पहुंचाने वाली घटना सामने आई है। यहां कुछ असामाजिक तत्वों ने मंदिर परिसर में रखी देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को खंडित कर दिया।

  •  
  • Publish Date - April 28, 2026 / 10:52 PM IST,
    Updated On - April 28, 2026 / 10:52 PM IST

datia temple/ image source: ibc24

HIGHLIGHTS
  • दतिया- गोराघाट थाना क्षेत्र में असामाजिक तत्वों का उत्पात
  • शिव,नंदी,भैरव और हनुमान जी की प्रतिमाएं की खंडित
  • पुजारी गए थे बाहर, लौटने पर मूर्तियां खंडित मिली

Datia Temple Vendalism News: दतिया: मध्यप्रदेश के दतिया जिले के गोराघाट थाना क्षेत्र से आस्था को ठेस पहुंचाने वाली घटना सामने आई है। यहां कुछ असामाजिक तत्वों ने मंदिर परिसर में रखी देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को खंडित कर दिया। जानकारी के अनुसार मंदिर में स्थापित भगवान शिव, नंदी, भैरव और हनुमान जी की प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचाया गया है। घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण व श्रद्धालु मंदिर परिसर पहुंच गए। लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Datia Temple Vendalism: घटना के समय मंदिर के पुजारी किसी काम से बाहर गए हुए थे

बताया जा रहा है कि घटना के समय मंदिर के पुजारी किसी काम से बाहर गए हुए थे। जब वह वापस लौटे तो मंदिर का दृश्य देखकर हैरान रह गए। मंदिर परिसर में कई प्रतिमाएं टूटी हुई हालत में पड़ी थीं। इसके बाद पुजारी ने तुरंत स्थानीय लोगों और पुलिस को सूचना दी। खबर फैलते ही आसपास के गांवों से भी लोग मौके पर पहुंचने लगे। लोगों में घटना को लेकर भारी नाराजगी देखी गई। ग्रामीणों का कहना है कि धार्मिक स्थल पर इस तरह की हरकत करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए।

MP crime news: मामले की सूचना पुलिस को दी गई

मामले की सूचना मिलते ही गोराघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र से सबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं। साथ ही संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः-