Sonam Raghuwanshi News: जमानत के साथ कोर्ट ने सोनम रघुवंशी पर लगाई ये शर्तें, इस बात की रहेगी मनाही, जानिए कितनी राशि पर मिला है बेल
Ads
Sonam Raghuwanshi News: इसी बीच रघुवंशी मर्डर केस में बड़ा अपडेट सामने आया है। पति राजा रघुवंशी की हत्या करवाने की आरोपी सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने के बावजूद वह फिलहाल इंदौर नहीं आ सकेगी।
Sonam Raghuwanshi News: इंदौर: इंदौर से चर्चित राजा रघुवंशी मर्डर केस में बड़ा मोड़ सामने आया है। मेघालय में हनीमून के दौरान पति राजा रघुवंशी की हत्या करवाने की आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को मंगलवार को जमानत मिल गई। सोनम पिछले 11 महीने से शिलांग जेल में बंद थी और आज कोर्ट में पेशी के बाद उसे राहत मिल गई। वहीं उसका कथित प्रेमी राज अब भी शिलांग जेल में बंद बताया जा रहा है।
Sonam Raghuvanshi bail: जमानत होने के बावजूद इंदौर नहीं आ सकेगी सोनम
इसी बीच रघुवंशी मर्डर केस में बड़ा अपडेट सामने आया है। पति राजा रघुवंशी की हत्या करवाने की आरोपी सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने के बावजूद वह फिलहाल इंदौर नहीं आ सकेगी। मेघालय की अदालत ने सोनम को राहत देते हुए सख्त शर्तों के साथ जमानत मंजूर की है। कोर्ट ने साफ निर्देश दिया है कि सोनम बिना उचित अनुमति शिलांग के न्यायालय क्षेत्र से बाहर नहीं जा सकती। यानी जमानत मिलने के बाद भी उसे शिलांग छोड़ने की अनुमति नहीं है। बता दें कि सोनम पिछले 11 महीने से शिलांग जेल में बंद थी और मंगलवार को कोर्ट में पेशी के दौरान उसे बेल मिली। वहीं उसका कथित प्रेमी राज अब भी शिलांग जेल में बंद है। अदालत ने जमानत के साथ चार अहम शर्तें भी लगाई हैं, जिनमें फरार न होना, सबूतों या गवाहों से छेड़छाड़ न करना, हर तय तारीख पर कोर्ट में पेश होना और 50 हजार रुपये के निजी मुचलके के साथ समान राशि के दो जमानतदार पेश करना शामिल है। ऐसे में जमानत मिलने के बावजूद सोनम की घर वापसी पर फिलहाल रोक बनी हुई है।
Raja Raghuvanshi Murder Case: बता दें कि इंदौर निवासी ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की सोनम से शादी इसी साल 11 मई को हुई थी। इसके बाद अपनी पत्नी सोनम रघुवंशी के साथ इसी साल 21 मई को हनीमून मनाने के लिए मेघालय के शिलॉन्ग गए थे। जहां वो 23 मई को हनीमून के दौरान लापता हो गए थे। 10 दिन बाद पुलिस ने 30 फीट गहरी खाई से उनका क्षत-विक्षत शव बरामद किया, जिस पर धारदार हथियार से किए गए कई घाव थे। सोनम तब लापता थी। इसके बाद यूपी में उसने सरेंडर किया था। उससे पूछताछ के बाद आकाश, आनंद और विशाल को पकड़ा था।