Chhattisgarh AI Data Center Park : भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ का जलवा, देश के पहले AI डेटा सेंटर पार्क ने निवेशकों को लुभाया

Chhattisgarh AI Data Center Park : भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ का जलवा, देश के पहले AI डेटा सेंटर पार्क ने निवेशकों को लुभाया

Chhattisgarh AI Data Center Park / Image Source : x

Modified Date: February 19, 2026 / 05:12 pm IST
Published Date: February 19, 2026 4:57 pm IST
HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ का स्टॉल AI Impact Summit 2026 में आकर्षण का केंद्र।
  • नवा रायपुर में देश का पहला 'AI डेटा सेंटर पार्क'
  • राज्य सरकार नवाचार और डिजिटल निवेश बढ़ा रही है।

नई दिल्ली : भारत मंडपम में आयोजित ‘( AI IMPACT SUMMIT 2026 ) में छत्तीसगढ़ का स्टॉल देश-विदेश के निवेशकों और तकनीकी विशेषज्ञों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। समिट के दौरान छत्तीसगढ़ की उपस्थिति ने डिजिटल नवाचार के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता को मजबूती से प्रदर्शित किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ आने वाले समय में देश के तकनीकी मानचित्र पर एक प्रमुख शक्ति के रूप में उभरने के लिए पूरी तरह तैयार है।

देश का पहला ‘एएआई डेटा सेंटर पार्क

राज्य सरकार के प्रयासों के केंद्र में नवा रायपुर में स्थापित होने वाला देश का पहला ‘एएआई डेटा सेंटर पार्क’ है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के माध्यम से छत्तीसगढ़ को डिजिटल नवाचार, उच्च तकनीकी निवेश और भविष्य की आधुनिक अर्थव्यवस्था का अग्रणी केंद्र बनाने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। यह पहल न केवल प्रदेश में तकनीकी बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगी, बल्कि राज्य के युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने, उद्यमिता को बढ़ावा देने और नवाचार के लिए एक सशक्त पारिस्थितिकी तंत्र तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर साझा की जानकारी

छत्तीसगढ़ का यह दृढ़ संकल्प उसे ‘नए भारत’ की डिजिटल क्रांति के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में खड़ा करता है। एएआई डेटा सेंटर पार्क जैसे बड़े कदम प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत आधारशिला तैयार करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे। निरंतर नवाचार और उच्च-तकनीकी निवेश पर ध्यान केंद्रित करते हुए, राज्य सरकार छत्तीसगढ़ को एक ऐसे भविष्य की ओर ले जा रही है जहाँ प्रगति और डिजिटल समावेशन एक साथ चलेंगे।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.