Narmadapuram Dowry Case : हो चुकी थी वरमाला की रस्म, अचानक दूल्हे के पिता ने लड़की वालों के सामने रख दी ऐसी शर्त, मना करने के बाद जो हुआ….

नर्मदापुरम में दहेज में 3 लाख रुपये नकद और बाइक की मांग पूरी न होने पर दूल्हा बिना शादी किए बारात वापस ले गया। शिकायत के बाद पुलिस ने दूल्हे और उसके पिता के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 और 4 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Narmadapuram Dowry Case : हो चुकी थी वरमाला की रस्म, अचानक दूल्हे के पिता ने लड़की वालों के सामने रख दी ऐसी शर्त, मना करने के बाद जो हुआ….

Narmadapuram Dowry Case / Image Source : IBC24

Modified Date: February 19, 2026 / 03:54 pm IST
Published Date: February 19, 2026 3:47 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 3 लाख रुपये और बाइक की मांग पूरी न होने पर बारात लौटी।
  • दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 और 4 के तहत केस दर्ज।
  • शादी टूटने के बाद युवती गहरे मानसिक तनाव में।

नर्मदापुरम :Narmadapuram Dowry Case  मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम ज़िले से दहेज न देने पर बारात बीच शादी से वापस लौटने का मामला सामने आया है। दूल्हे के पिता ने 3 लाख रुपये नकद और बाइक की मांग पूरी न होने पर शादी तोड़ दी और बिना दुल्हन के ही बारात वापस ले गए। इस पूरी घटना की शिकायत दुल्हन पक्ष ने शादी के एक हफ्ते बाद पुलिस थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने दूल्हे और उसके पिता के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 और 4 के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

धूमधाम से शादी करने का बनाया दबाव

दरअसल, युवती नर्मदापुरम की रहने वाली है और अपने घर में भाई-बहनों में सबसे बड़ी है। उसकी शादी भोपाल के गौतम नगर में रहने वाले मनीष डोडिया से तय हुई थी।2 फरवरी को मनीष ने फोन कर शादी के इंतजामों की जानकारी ली। परिवार ने साफ कह दिया था कि वे अपनी क्षमता अनुसार ही विवाह कर पाएंगे। इसके बावजूद 6 फरवरी को मनीष के पिता देवनारायण डोडिया पीड़िता के घर पहुंचे और शादी धूमधाम से करने का दबाव बनाया। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो वे शादी नहीं करेंगे।शादी की पत्रिकाएं बंट चुकी थीं, इसलिए मजबूरी में पीड़िता के परिवार ने रिश्तेदारों से पैसे उधार लेकर धर्मशाला बुक की और शादी का सामान खरीदा।

वरमाला के पहले की तीन लाख रुपये की मांग

बारात 12 फरवरी को दुल्हन के घर पहुंची और दोपहर में दोनों की सगाई हुई, जिसमें दूल्हे को सोने की अंगूठी और 5100 रुपये नकद दिए गए।MP Crime News Hindi  शाम को बारात के दौरान दूल्हे को सोने की चेन भी दी गई।लेकिन वरमाला के बाद दूल्हा मनीष और उसके पिता देवनारायण ने दहेज में 3 लाख रुपये नकद और बाइक की मांग रख दी। पीड़िता के भाई, मां और रिश्तेदारों ने समझाने की कोशिश की कि वहां मेहमान मौजूद हैं और इतनी जल्दी रकम और बाइक की व्यवस्था संभव नहीं है।इसके बावजूद दूल्हा और उसके पिता नहीं माने। उन्होंने दी गई सोने की चेन और अंगूठी वापस की और बिना शादी किए बारात लेकर लौट गए।

दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज

शादी टूटने के एक हफ्ते बाद दुल्हन और उसके पिता ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। एसडीओपी जितेंद्र पाठक ने बताया कि शिकायत के आधार पर दूल्हा मनीष डोडिया और उसके पिता देवनारायण डोडिया के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 और 4 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।मामले की जांच जारी है। DOWRY NEWS  शादी टूटने के बाद से युवती गहरे मानसिक तनाव में है। उसका कहना है कि दहेज की लालच ने उसकी जिंदगी का सबसे बड़ा सपना तोड़ दिया।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.