Niti Aayog Aspirational Block Ranking : बदल रहा है बस्तर! नीति आयोग की कसौटी पर खरा उतरा बीजापुर का यह सुदूर क्षेत्र, अब देश में नंबर-1 बनने का लिया संकल्प

Ads

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले का उसूर ब्लॉक नीति आयोग की ‘चैंपियंस ऑफ द क्वार्टर’ रिपोर्ट में सेंट्रल जोन में देशभर में दूसरे स्थान पर पहुंचा है। इस उपलब्धि को राज्य सरकार ने सुशासन और जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य व विकास योजनाओं की सफलता बताया है।

  •  
  • Publish Date - May 22, 2026 / 02:30 PM IST,
    Updated On - May 22, 2026 / 02:33 PM IST

Niti Aayog Aspirational Block Ranking

HIGHLIGHTS
  • नीति आयोग की रिपोर्ट में उसूर ब्लॉक को सेंट्रल जोन में दूसरा स्थान
  • स्वास्थ्य और सामाजिक विकास संकेतकों में उत्कृष्ट प्रदर्शन
  • मलेरिया, डेंगू और अन्य रोगों की रोकथाम में बड़ा सुधार

रायपुर : Niti Aayog Aspirational Block Ranking मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के ‘सुशासन’ और जन- कल्याणकारी नीतियों का असर अब राज्य के सबसे दूरस्थ अंचलों में साफ दिखने लगा है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक बड़ी और गौरवशाली खबर आ रही है। उल्लेखनीय है कि नीति आयोग द्वारा जारी देश के आकांक्षी ब्लॉकों की ‘चैंपियंस ऑफ द क्वार्टर’ (अक्टूबर-दिसंबर 2025) की रिपोर्ट में बीजापुर के उसूर ब्लॉक ने सेंट्रल जोन में पूरे देश में दूसरा स्थान हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

​इस ऐतिहासिक और अभूतपूर्व उपलब्धि पर वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने जिले के नागरिकों, जिला प्रशासन और विशेषकर स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Chhattisgarh Usur Block Champions Of The Quarter मंत्री कश्यप ने जताया हर्ष, बढ़ाया हौसला

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने ​कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में उसूर ब्लॉक की यह राष्ट्रीय सफलता बेहद गौरवशाली है। यह इस बात का सीधा प्रमाण है कि हमारी सरकार की नीतियां और योजनाएं अब प्रदेश के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पूरी प्रामाणिकता के साथ पहुंच रही हैं। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद स्वास्थ्य कर्मियों और जिला प्रशासन ने जो समर्पण दिखाया है, वह सराहनीय है।

हमारा संकल्प बस्तर के हर गांव तक विकास की रोशनी पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि ​कभी बुनियादी सुविधाओं से दूर और सबसे चुनौतीपूर्ण माना जाने वाला उसूर ब्लॉक आज देश के लिए विकास का मॉडल बन गया है। इस सफलता का असली श्रेय हमारे जमीनी डॉक्टरों, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मितानिन बहनों को जाता है, जिनकी दिन-रात की कड़ी मेहनत है। स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने का हमारा यह सफर लगातार जारी रहेगा।

​विकास की नई इबारत: कड़े मानकों पर खरा उतरा उसूर

नीति आयोग ने स्वास्थ्य और सामाजिक विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण संकेतकों के आधार पर यह कड़ा मूल्यांकन किया था, जिसमें उसूर ब्लॉक ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है जिसके तहत मलेरिया, डेंगी और अन्य संचारी रोगों की रोकथाम के लिए सुदूर वनों के गांवों तक प्रभावी अभियान चलाया गया।

CM Vishnu Deo Sai Sushasan ​सुरक्षित मातृत्व (संस्थागत प्रसव):

अस्पतालों में सुरक्षित डिलीवरी (संस्थागत प्रसव) की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे शिशु और मातृ मृत्यु दर में भारी कमी आई है।

​सशक्त टीकाकरण कवच

बच्चों और गर्भवती महिलाओं के नियमित जाँच और टीकाकरण के साथ-साथ गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए ‘एचपीवी टीकाकरण’ को जमीनी स्तर पर बेहद सफल बनाया गया।

​गंभीर बीमारियों (NCD) की जांच:

बीपी, शुगर और कैंसर जैसी गैर-संचारी बीमारियों की मुफ्त जांच और उपचार की सुविधा अब गांव-गांव तक सुलभ कराई गई है।

​अगला संकल्प: देश में हासिल करना है प्रथम स्थान

​कलेक्टर विश्वदीप और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह राष्ट्रीय गौरव पूरे जिले के लिए एक बड़ी प्रेरणा है। शासन और प्रशासन का अगला लक्ष्य स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को और निखारते हुए आगामी तिमाहियों में देश में पहला स्थान हासिल करने का है, जिसके लिए धरातल पर काम और तेज कर दिया गया है।

इन्हें भी पढ़ें :