CG Govt School Teacher News: छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों पर बड़ा खुलासा! शिक्षा व्यवस्था का ये नियम अधूरा… मंत्री ने सदन में कह दी ये बड़ी बात, क्या होगी नई शिक्षक भर्ती?

CG Govt School Teacher News: छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों पर बड़ा खुलासा! शिक्षा व्यवस्था का ये नियम अधूरा... मंत्री ने सदन में कह दी ये बड़ी बात

CG Govt School Teacher News: छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों पर बड़ा खुलासा! शिक्षा व्यवस्था का ये नियम अधूरा… मंत्री ने सदन में कह दी ये बड़ी बात, क्या होगी नई शिक्षक भर्ती?

Chhattisgarh Govt School Teacher News/Image Source: IBC24


Reported By: Rajesh Raj,
Modified Date: March 13, 2026 / 01:59 pm IST
Published Date: March 13, 2026 1:57 pm IST
HIGHLIGHTS
  • विधानसभा में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल
  • 30 बच्चों पर 1 शिक्षक का नियम अधूरा
  • मंत्री ने सदन में मानी बड़ी बात

रायपुर: CG Govt School Teacher News: छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। राज्य में कई स्कूलों में शिक्षक-छात्र अनुपात के नियम का पालन नहीं हो पा रहा है। इस बात को स्वयं शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने विधानसभा में स्वीकार किया है।

स्कूलों में शिक्षक-छात्र अनुपात का नियम पूरा नहीं (Chhattisgarh teacher student ratio)

Chhattisgarh Govt Teacher Shortage: विधानसभा में ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री ने बताया कि नियम के अनुसार हर 30 छात्रों पर एक शिक्षक होना जरूरी है, लेकिन प्रदेश के सभी स्कूलों में यह व्यवस्था फिलहाल पूरी तरह लागू नहीं हो पाई है। यह जानकारी कांग्रेस विधायक राघवेंद्र सिंह के सवाल के जवाब में दी गई। उन्होंने सरकार से पूछा कि क्या राज्य के हर स्कूल में शिक्षक-छात्र अनुपात के नियम का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

शिक्षा मंत्री ने विधानसभा में मानी कमी (teacher shortage Chhattisgarh schools)

CG Govt School Teacher News: राघवेंद्र सिंह ने यह भी सवाल उठाया कि क्या सरकार इस संबंध में कोई आदेश जारी करेगी और शिक्षकों की नई भर्ती की जाएगी ताकि सभी स्कूलों में निर्धारित अनुपात लागू किया जा सके। मंत्री ने जवाब में स्वीकार किया कि फिलहाल सभी स्कूलों में यह मानक पूरा नहीं हो पाया है। हालांकि सरकार इस दिशा में स्थिति सुधारने के लिए प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।