Chhattisgarh Liquor News : शराब प्रेमियों के लिए जरूरी खबर! अब कांच की बोतल नहीं इस चीज में मिलेगी शराब, अगले महीने से लागू होगा नया नियम, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

राज्य सरकार आबकारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव करने जा रही है, जिसके तहत शराब की बिक्री के नए नियम लागू किए जाएंगे। इस बदलाव का उद्देश्य सिस्टम को अधिक पारदर्शी और नियंत्रित बनाना बताया जा रहा है।

Chhattisgarh Liquor News : शराब प्रेमियों के लिए जरूरी खबर! अब  कांच की बोतल नहीं इस चीज में मिलेगी शराब, अगले महीने से लागू होगा नया नियम, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

New Liquor Prices Karnataka 2026 / Image Source : PEXEL

Modified Date: April 28, 2026 / 12:15 pm IST
Published Date: April 28, 2026 12:02 pm IST
HIGHLIGHTS
  • प्रदेश में शराब केवल प्लास्टिक बोतलों में बेचने की तैयारी
  • 31 मई तक कांच और प्लास्टिक दोनों में बिक्री जारी रहेगी
  • 1 जून से पूरी तरह प्लास्टिक बोतलों में बिक्री होगी

रायपुर : Chhattisgarh Excise News राज्य सरकार प्रदेश की आबकारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव करने जा रही है। आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले समय में प्रदेश में शराब की बिक्री केवल प्लास्टिक की बोतलों में की जाएगी। इसके पीछे सरकार का तर्क शराब में होने वाली मिलावट को पूरी तरह रोकना है।

( Plastic liquor bottle Chhattisgarh )31 मई के बाद प्लास्टिक बॉटल में मिलेगी शराब

मंत्री लखनलाल देवांगन ने जानकारी देते हुए बताया की 31 मई तक शराब कांच और प्लास्टिक दोनों तरह की बोतलों में उपलब्ध रहेगी। लेकिन 31 मई के बाद कांच की बोतलों को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा और शराब पूर्ण रूप से प्लास्टिक की बोतलों में ही मिलेगी। मंत्री ने दावा किया कि प्लास्टिक की बोतलों में किसी भी तरह की मिलावट करना संभव नहीं होगा, जिससे उपभोक्ताओं को शुद्ध उत्पाद मिलेगा।

( CG Excise Department News )डबल इंजन सरकार में भ्रष्टाचार की कोई जगह नहीं है

इस दौरान उन्होंने पिछली सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस शासन में शराब के नाम पर भारी भ्रष्टाचार हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के समय शराब दुकानों पर दो-दो काउंटर चलते थे, जो भ्रष्टाचार का प्रतीक थे। उन्होंने आगे कहा की ‘डबल इंजन’ सरकार में भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं है। अब 1 जून से प्रदेश की शराब दुकानों का नजारा पूरी तरह बदला हुआ नजर आएगा।

इन्हें भी पढ़ें:-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.