Chhattisgarh Liquor Scam: शराब घोटाले में एक और बड़ा एक्शन,कमीशन का पैसा इधर-उधर करने वाला अफसर चढ़ा हत्थे, खुल सकते है कई बड़े राज़

3200 करोड़ रुपये के छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में पूर्व असिस्टेंट कमिश्नर नवीन कुमार तोमर को 27 लाख रुपये के अवैध लेन-देन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन्हें रायपुर की विशेष ईओडब्ल्यू अदालत में पेश कर 28 फरवरी तक कस्टडी में भेजा गया है।

Chhattisgarh Liquor Scam: शराब घोटाले में एक और बड़ा एक्शन,कमीशन का पैसा इधर-उधर करने वाला अफसर चढ़ा हत्थे, खुल सकते है कई बड़े राज़

CG New Liquor Price List/ Image Source : FILE

Modified Date: February 19, 2026 / 11:15 pm IST
Published Date: February 19, 2026 10:38 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 3200 करोड़ के छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में नवीन कुमार तोमर गिरफ्तार।
  • 27 लाख रुपये के अवैध लेन-देन का आरोप।
  • ईओडब्ल्यू कोर्ट ने 28 फरवरी तक कस्टडी में भेजा।

रायपुर :Chhattisgarh Liquor Scam  छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 3200 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में जांच एजेंसियों ने एक बार फिर अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। एक नई एफआईआर के आधार पर आबकारी विभाग के पूर्व असिस्टेंट कमिश्नर नवीन कुमार तोमर को 27 लाख रुपये के अवैध लेन-देन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें ईओडब्ल्यू (EOW) की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ से अदालत ने उन्हें पूछताछ के लिए 28 फरवरी तक ईओडब्ल्यू की कस्टडी में भेज दिया है।

अवैध उगाही का करते थे काम

आपको बता दें की जांच में सामने आया है कि नवीन तोमर इस बड़े घोटाले में कमीशन और अवैध उगाही के पैसों को इधर-से-उधर ठिकाने लगाने का मुख्य काम संभालते थे। उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी एक व्यक्ति को हिरासत में लिया था, जिसे नवीन तोमर का बेहद करीबी सहयोगी बताया जा रहा है। ED Arrest Chhattisgarh, अब रिमांड के दौरान होने वाली पूछताछ में घोटाले की कई और परतों के खुलने की उम्मीद है।

शराब घोटाले से जुड़े लोगों की उड़ीं नींद

नवीन तोमर की इस गिरफ्तारी ने शराब घोटाले से जुड़े अन्य लोगों की रातों की नींद उड़ा दी है। नई एफआईआर दर्ज होने के बाद अब इस बात की प्रबल संभावना जताई जा रही है कि इस घोटाले में पहले गिरफ्तार हो चुके आरोपियों पर एक बार फिर कानूनी शिकंजा कसा जा सकता है। इस ताजा कार्रवाई ने पूरे सिंडिकेट के भीतर तनाव का माहौल पैदा कर दिया है, क्योंकि जांच का दायरा अब नए सिरों से फैल रहा है।

यह भी पढ़ेंः-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.