Chhattisgarh Police Vehicle Report || image- File IBC24 News
Chhattisgarh Police Vehicle Report: रायपुर: छत्तीसगढ़ गृह (पुलिस) विभाग में किराए के वाहन और उनके रखरखाव को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। सिर्फ एक साल में पुलिस विभाग ने कुल 61,347 गाड़ियां किराए पर लीं और इसके लिए 130 करोड़ रुपए से अधिक खर्च किए। बीजापुर और नारायणपुर में रायपुर की तुलना में अधिक गाड़ियां किराए पर ली गईं। रायपुर पुलिस ने 15.51 करोड़ रुपए, जबकि बीजापुर पुलिस ने 26.30 करोड़ रुपए किराए पर गाड़ियों के लिए खर्च किए।
Chhattisgarh Police Vehicle Report: इसके अलावा सरकारी और प्राइवेट गाड़ियों के डीजल और मरम्मत पर भी करोड़ों रुपए खर्च हुए। डीजल और पेट्रोल पर 148 करोड़ रुपए, मरम्मत पर 41 करोड़ रुपए और अन्य मद में 30 करोड़ रुपए खर्च किए गए। कुल मिलाकर, महज एक साल से कम समय में गाड़ियों पर करीब 350 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। नीचे देखें जिलेवार रिपोर्ट..
Chhattisgarh Police Vehicle Report by satya sahu