Chhattisgarh Vidhan Sabha Vande Mataram/Image Source: Chhattisgarh Vidhan Sabha
रायपुर: Chhattisgarh Vidhan Sabha Vande Mataram: छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यप्रणाली में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। नई परंपरा के तहत अब विधानसभा में राज्यपाल के आगमन पर सबसे पहले ‘वंदे मातरम’ गीत बजाया जाएगा।
Chhattisgarh Vidhan Sabha Vande Mataram: जानकारी के अनुसार गीत पूरा होने के बाद राज्यपाल का अभिभाषण प्रारंभ होगा। वहीं अभिभाषण समाप्त होने के बाद राष्ट्रगान और राज्य गीत बजाया जाएगा। विधानसभा की इस नई व्यवस्था को औपचारिक रूप से लागू किया गया है।
Chhattisgarh Vidhan Sabha Vande Mataram: बात दें कि केंद्र सरकार ने ‘वंदे मातरम्’ को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। नए निर्देश के तहत, अब सरकारी कार्यक्रमों, स्कूलों और कई महत्वपूर्ण आयोजनों में ‘वंदे मातरम्’ बजना अनिवार्य होगा। सभी लोगों को खड़े होकर इसका सम्मान करना होगा, ठीक वैसे ही जैसे राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के समय होता है। लेकिन सिनेमा हॉल में फिल्मों के दौरान यह नियम लागू नहीं होगा।