CM Vishnu Deo Sai : सीएम विष्णुदेव साय कल श्रमिकों के लिए खोलेंगे सौगातों का पिटारा, ई रिक्शा चलाने वाली महिलाओं के खाते में भी आएंगे पैसे

Ads

CM Vishnu Deo Sai : सीएम विष्णुदेव साय कल श्रमिकों के लिए खोलेंगे सौगातों का पिटारा, ई रिक्शा चलाने वाली महिलाओं के खाते में भी आएंगे पैसे

  •  
  • Publish Date - March 27, 2026 / 10:02 AM IST,
    Updated On - March 27, 2026 / 10:02 AM IST

CM Vishnu Deo Sai : सीएम विष्णुदेव साय कल श्रमिकों के लिए खोलेंगे सौगातों का पिटारा, ई रिक्शा चलाने वाली महिलाओं के खाते में भी आएंगे पैसे / Image: IBC24 Customized

HIGHLIGHTS
  • 27.15 करोड़ रुपये DBT से ट्रांसफर किए जाएंगे
  • जिला स्तरीय श्रमिक सम्मेलन का आयोजन
  • 12 श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं के तहत मजदूरों को मिलेगा लाभ

रायपुर: CM Vishnu Deo Sai मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में शनिवार 28 मार्च को दोपहर 01 बजे जिला मुख्यालय जशपुर के वशिष्ठ कम्युनिटी हॉल में जिला स्तरीय श्रमिक सम्मेलन आयोजित होगा। मुख्यमंत्री द्वारा श्रम विभाग के अंतर्गत 12 विभिन्न श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत 79,340 निर्माण श्रमिकों एवं उनके परिजनों को 27.15 करोड़ रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में अंतरित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश की श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में वित्त मंत्री ओपी चौधरी, विशिष्ट अतिथि लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. राम प्रताप सिंह सहित अन्य जन प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

सीएम साय देंगे श्रमिकों को सौगात

CM Vishnu Deo Sai छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के सचिव गिरीश रामटेके ने बताया कि दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना के अंतर्गत 14 हितग्राहियों को 14 लाख 32 हजार रुपए, मिनीमाता महतारी जतन योजना के अंतर्गत 1960 श्रमिकों को 3 करोड़ 92 लाख रुपए, मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर सुरक्षा उपकरण सहायता योजना के तहत 297 श्रमिकों को 44 लाख 55 हजार रुपए, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के अंतर्गत 20 हितग्राहियों को 20 लाख रुपए, मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत 325 श्रमिकों के बच्चों को 38 लाख 88 हजार 374 रुपए ट्रांसफर करेंगे।

जिला स्तरीय श्रमिक सम्मेलन

वहीं, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के अंतर्गत 3040 श्रमिकों को 6 करोड़ 08 लाख रुपए, मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना के तहत 71220 श्रमिकों के बच्चों को 14 करोड़ 53 लाख 96 हजार 500 रुपए, मुख्यमंत्री श्रमिक औजार सहायता योजना के अंतर्गत 1142 श्रमिकों को 39 लाख 50 हजार 624 रुपए, मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना के तहत 526 हितग्राहियों को 1 करोड़ 52 लाख रुपए, मुख्यमंत्री सायकल सहायता योजना के अंतर्गत 784 श्रमिकों को 29 लाख 04 हजार 082 रुपए, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना के अंतर्गत 9 हितग्राहियों को 9 लाख रुपए, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक दीर्घायु सहायता योजना के अंतर्गत 3 श्रमिकों को 60 हजार रुपए अंतरित किए जाएंगे।

क्या है दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना?

बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना महिला निर्माण श्रमिकों को आर्थिक आत्मनिर्भरता के लिए ई-रिक्शा खरीदने हेतु ₹1 लाख (जिसे अब ₹1.5 लाख करने का प्रावधान है) की सब्सिडी प्रदान करती है। यह योजना छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के तहत पंजीकृत महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर देती है, जिससे वे अपने परिवार की आय बढ़ा सकें।

ये भी पढ़ें

 

श्रमिक सम्मेलन में कितने श्रमिकों को लाभ मिलेगा?

इस श्रमिक सम्मेलन में 79,340 निर्माण श्रमिकों और उनके परिजनों को लाभ दिया जाएगा।

श्रमिक सम्मेलन में कितनी राशि ट्रांसफर की जाएगी?

श्रमिक सम्मेलन में 27.15 करोड़ रुपये DBT के माध्यम से श्रमिकों के खातों में ट्रांसफर किए जाएंगे।

श्रमिक सम्मेलन कहां आयोजित होगा?

यह सम्मेलन जशपुर जिले के वशिष्ठ कम्युनिटी हॉल में आयोजित किया जाएगा।

दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना क्या है?

दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना के तहत महिला निर्माण श्रमिकों को ई-रिक्शा खरीदने के लिए 1 से 1.5 लाख रुपये तक की सब्सिडी दी जाती है।

श्रमिक सम्मेलन में किन योजनाओं के तहत लाभ मिलेगा?

श्रमिक सम्मेलन में नोनी सशक्तिकरण योजना, नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना, सायकल सहायता योजना, औजार सहायता योजना और दीदी ई-रिक्शा योजना सहित कुल 12 योजनाओं के तहत लाभ दिया जाएगा।