Home » Chhattisgarh » CM Vishnu Deo Sai Announces ₹5 Lakh Additional Aid for Families of Kumhari Cylinder Blast Victims
CM Vishnu Deo Sai on Kumhari Cylinder Blast : दुर्ग सिलेंडर ब्लास्ट पर CM साय ने जताया गहरा शोक, शोकाकुल परिवार के लिए किया इतने लाख के अतिरिक्त मुआवजे का ऐलान
Ads
दुर्ग जिले के कुम्हारी में शॉर्ट सर्किट और सिलेंडर विस्फोट से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता राशि देने की घोषणा की है।
रायपुर : CM Vishnu Deo Sai on Kumhari Cylinder Blast दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट और सिलेंडर विस्फोट से एक ही परिवार के चार सदस्यों की दर्दनाक मौत पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह घटना अत्यंत हृदयविदारक है। इससे मन अत्यंत व्यथित है। उन्होंने शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कठिन समय में राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने अधिकारियों को परिजनों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
परिजनों को 5-5 लाख रुपये की विशेष सहायता राशि देने की घोषणा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की विशेष सहायता राशि देने की घोषणा की है। यह राशि शासन के नियमानुसार दी जाने वाली 4-4 लाख रुपये की सहायता के अतिरिक्त होगी। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को परिजनों के ठहरने, भोजन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा घटना के कारणों की विस्तृत जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
क्या है पूरा मामला ?
दरअसल दुर्ग जिले के भिलाई के कुम्हारी में आज दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक घर में सिलेंडर में हुए धमाके के कारण एक बच्ची समेत 4 लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। सिलेंडर ब्लास्ट होने की खबर मिलते ही पुलिस और प्रसाशन की टीम मौके पर पहुंच गई है। फ़िलहाल मृतकों के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट एवं सिलेंडर विस्फोट से एक ही परिवार के चार सदस्यों के निधन का समाचार अत्यंत हृदयविदारक है, इस दुःखद घटना से मन अत्यंत व्यथित है। मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।