vishnu deo sai/ image source: IBC24
रायपुर: CBSE Board Exam 2026 आज से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही है। आज कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों पेपर शुरू होंगे। इस साल कुल 43,67,870 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, जिससे स्कूलों और परीक्षा केंद्रों पर खासा उत्साह और हलचल देखने को मिल रही है। इसी बीच सीएम साय ने छात्रों को खत भेजा है। इस खत में क्या लिखा है चलिए विस्तार से इस खबर में बताते हैं।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Vishnu Dev Sai) ने प्रदेश के सभी परीक्षार्थी छात्रों को प्रोत्साहित और तनाव मुक्त करने के लिए एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने बच्चों को आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा का सामना करने का संदेश दिया। इस पत्र में सीएम साय ने स्पष्ट रूप से कहा है कि परीक्षा जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव होता है और तनाव स्वाभाविक है, परंतु इससे डरने की जरूरत नहीं है।
सीएम के पत्र में उन्होंने विद्यार्थियों से यह कहा है कि वे “डर को अपने आत्मविश्वास पर हावी न होने दें”, तथा अपने आप को आशावादी और तैयार रखें। उन्होंने सभी छात्र‑छात्राओं को नियमित पढ़ाई और समय का संतुलन बनाए रखने की सलाह दी है। साथ ही उन्होंने कहा है कि परीक्षा के समय पर्याप्त नींद लेना और पौष्टिक भोजन करना बहुत ज़रूरी है ताकि शरीर और दिमाग दोनों स्वस्थ रहें।
परीक्षा की तैयारियों को लेकर उन्होंने छात्रों को यह सुझाव भी दिया है कि कुछ समय के लिए मोबाइल फोन से दूरी बनाकर अध्ययन पर ध्यान केंद्रित करें। उनका कहना है कि फोन और अनावश्यक व्याकुलता से छात्रों का ध्यान भटकता है और इससे तैयारी प्रभावित हो सकती है।
मुख्यमंत्री ने पत्र में छात्रों को बताया कि वे अकेले नहीं हैं और पूरा प्रदेश उनके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा, “आप अकेले नहीं हैं, हम सब आपके साथ हैं।” यह संदेश तनावग्रस्त छात्रों के लिए हिम्मत और उम्मीद दोनों का स्रोत बन सकता है।
बता दें कि आज से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही है। आज कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों पेपर शुरू होंगे। इस साल कुल 43,67,870 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, जिससे स्कूलों और परीक्षा केंद्रों पर खासा उत्साह और हलचल देखने को मिल रही है।
10वीं की परीक्षा की शुरुआत गणित बेसिक और गणित स्टैंडर्ड पेपर से होगी। वहीं 12वीं की परीक्षा बायोटेक्नोलॉजी, उद्यमिता और शॉर्टहैंड विषय से शुरू होगी। बोर्ड के मुताबिक 10वीं में 25,08,319 छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं, जिनमें 14,08,546 छात्र और 10,99,773 छात्राएं शामिल हैं। 12वीं में 18,59,551 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें 10,27,552 छात्र और 8,31,999 छात्राएं हैं।
देशभर में परीक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 10वीं के लिए 8075 परीक्षा केंद्र और 12वीं के लिए 7574 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर विशेष ध्यान रखा गया है।
परीक्षाओं के लिए देशभर में 15,649 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 10वीं के लिए 8,075 और 12वीं के लिए 7,574 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा का समय सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक रहेगा। छात्रों को सुबह 10.00 बजे के बाद प्रवेश नहीं मिलेगा। प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट अतिरिक्त दिए जाएंगे।