रायपुर: CM Vishnu Deo Sai Review Meeting: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज मंत्रालय में महत्वपूर्ण विभागीय बैठकों की अध्यक्षता करेंगे। वे दोपहर 3 बजे से गृह विभाग और खनिज विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। इस दौरान वे गृह विभाग के अंतर्गत आने वाले आवास आवंटन की स्थिति की बारीकी से समीक्षा करेंगे।
CM Vishnu Deo Sai Review Meeting: खनिज विभाग की समीक्षा के दौरान राज्य के खनिज संसाधनों के दोहन, खनन से राजस्व प्राप्ति और स्थानीय विकास पर विशेष चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री की यह बैठकें विभागीय कार्यों में गति लाने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में अहम मानी जा रही हैं।
CM Vishnu Deo Sai Review Meeting: इसके अलावा मुख्यमंत्री साय आज ‘सुशासन तिहार’ की तैयारियों की भी समीक्षा करेंगे। जानकारी के अनुसार सुशासन तिहार का तीसरा चरण इसी माह आयोजित होने जा रहा है। इसकी सफलता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।