CM Vishnudeo Sai’s Humanity: चंदूलाल की दर्द भरी दास्तां सुनकर पसीज गया सीएम साय का दिल, कहा- चिंता झन कर…ये साय के सरकार हरे, तत्काल मिला समाधान

Ads

CM Vishnudeo Sai's Humanity: चंदूलाल की दर्द भरी दास्तां सुनकर पसीज गया सीएम साय का दिल, कहा- चिंता झन कर...ये साय के सरकार हरे, तत्काल मिला समाधान

  •  
  • Publish Date - March 31, 2026 / 10:09 AM IST,
    Updated On - March 31, 2026 / 10:10 AM IST

CM Vishnudeo Sai's Humanity: चंदूलाल की दर्द भरी दास्तां सुनकर पसीज गया सीएम साय का दिल, कहा- चिंता झन कर...ये साय के सरकार हरे, तत्काल मिला समाधान / Image: CG DPRCM Vishnudeo Sai's Humanity: चंदूलाल की दर्द भरी दास्तां सुनकर पसीज गया सीएम साय का दिल, कहा- चिंता झन कर...ये साय के सरकार हरे, तत्काल मिला समाधान / Image: CG DPR

HIGHLIGHTS
  • मुख्यमंत्री ने मंच पर बुलाकर सुनी दिव्यांग की समस्या
  • तुरंत दिलाई मोटराइज्ड ट्राईसिकल
  • संवेदनशील शासन की दिखी मिसाल

रायपुर: CM Vishnudeo Sai’s Humanity मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के संवेदनशील और जनहितकारी शासन की एक भावुक झलक आज चंदखुरी में देखने को मिली, जब उन्होंने एक दिव्यांग ग्रामीण की समस्या को न केवल सुना, बल्कि मौके पर ही उसका समाधान सुनिश्चित कर मानवता और उत्तरदायी नेतृत्व का उदाहरण प्रस्तुत किया।

चंदूलाल ने सुनाई अपनी समस्या

CM Vishnudeo Sai’s Humanity चंदखुरी निवासी दिव्यांग चंदूलाल वर्मा के लिए यह दिन जीवन का अविस्मरणीय क्षण बन गया। वे मुख्यमंत्री से मिलने की आशा लेकर कायस्थ मंगल भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे थे। कार्यक्रम समाप्ति के बाद जब वे मुख्यमंत्री से मिलने के लिए आगे बढ़े, तो सुरक्षा कारणों से उन्हें रोक दिया गया।इसी दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की नजर उन पर पड़ी। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षाकर्मियों को निर्देश दिया कि वर्मा को मंच पर बुलाया जाए। यह एक छोटा-सा निर्णय था, लेकिन चंदूलाल के जीवन में बड़ा बदलाव लेकर आया।

सीएम साय के निर्देश पर तत्काल हुआ समाधान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिलते ही चंदूलाल ने अपनी व्यथा साझा की। उन्होंने बताया कि वे पहले राजमिस्त्री का कार्य करते थे, लेकिन शुगर की बीमारी और डायबिटिक फुट के कारण उनके पैरों में गंभीर समस्या हो गई, जिससे चलना-फिरना कठिन हो गया। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे अब कोई कार्य नहीं कर पा रहे हैं और उन्हें बैटरी संचालित ट्राईसिकल की आवश्यकता है।

चंदूलाल वर्मा को मोटराइज्ड ट्राईसिकल

मुख्यमंत्री साय ने अत्यंत संवेदनशीलता के साथ उनकी पूरी बात सुनी और तत्काल सहायता राशि प्रदान करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि उन्हें शीघ्र मोटराइज्ड ट्राईसिकल उपलब्ध कराया जाए। मुख्यमंत्री के निर्देशों का त्वरित पालन सुनिश्चित किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतीक बैस ने तत्काल प्रक्रिया पूर्ण कर चंदूलाल वर्मा को मोटराइज्ड ट्राईसिकल उपलब्ध कराया।

धन्यवाद विष्णु भईया: चंदूलाल

अपनी खुशी व्यक्त करते हुए चंदूलाल भावुक हो उठे। उन्होंने कहा कि “मैंने सोचा भी नहीं था कि मुख्यमंत्री मुझसे मिलेंगे और मेरी समस्या का इतना जल्दी समाधान हो जाएगा। मैं उनका दिल से आभारी हूं। धन्यवाद विष्णु भईया।” यह घटना केवल एक व्यक्ति की सहायता भर नहीं, बल्कि यह दर्शाती है कि राज्य सरकार का उद्देश्य हर नागरिक तक संवेदनशीलता, पहुंच और त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री का यह व्यवहार सुशासन के उस मॉडल को मजबूत करता है, जिसमें हर जरूरतमंद की आवाज सीधे शासन तक पहुंचती है और समाधान भी उतनी ही तेजी से मिलता है।

ये भी पढ़ें

Chhattisgarh News में चंदूलाल वर्मा कौन हैं?

Chhattisgarh News के अनुसार चंदूलाल वर्मा चंदखुरी के रहने वाले एक दिव्यांग ग्रामीण हैं, जिन्हें डायबिटिक फुट की बीमारी के कारण चलने-फिरने में परेशानी होती है।

Chhattisgarh News में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने क्या मदद की?

Chhattisgarh News के मुताबिक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चंदूलाल की समस्या सुनकर उन्हें मोटराइज्ड ट्राईसिकल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Chhattisgarh News में यह घटना कहां हुई?

Chhattisgarh News के अनुसार यह घटना रायपुर जिले के चंदखुरी में आयोजित कायस्थ मंगल भवन के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान हुई।

Chhattisgarh News में चंदूलाल की समस्या क्या थी?

Chhattisgarh News के मुताबिक चंदूलाल पहले राजमिस्त्री का काम करते थे, लेकिन डायबिटिक फुट की वजह से अब चलने-फिरने में कठिनाई होती है और वे काम नहीं कर पा रहे थे।

Chhattisgarh News में मोटराइज्ड ट्राईसिकल किसने उपलब्ध कराई?

Chhattisgarh News के अनुसार मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतीक बैस ने तत्काल प्रक्रिया पूरी कर चंदूलाल को मोटराइज्ड ट्राईसिकल उपलब्ध कराई।