Dy CM Arun Sao News: डिप्टी CM अरुण साव का विपक्ष पर निशाना.. कहा ‘मुद्दाविहीन कांग्रेस देश को भटकाने का प्रयास कर रही है’
Dy CM Arun Sao News
रायपुर: आज छत्तीसगढ़ विधानसभा का तीसरा और आखिरी दिन है। सदन में आज अनूपूरक बजट पर चर्चा की जाएगी लिहाजा सदन का यह आखिरी दिन हंगामेदार हो सकता है।
वही इन सबके बीच प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विपक्षी दल कांग्रेस पर निशाना साधा है। साव ने सांसदो के निलंबन के मामले पर कहा कि आज कांग्रेस देशभर में मुद्दाविहीन हो चुकी है। यही वजह है कि वह देश को भटकाने की कोशिश कर रहे है। संसद चर्चा के लिए होता है लेकिन कांग्रेस यह बिल्कुल नहीं चाहती की सदन में चर्चा हो। विपक्षी सांसद अगर संविधान के खिलाफ आचरण करेंगे तो सभापति के पास कोई रास्ता ही नहीं रह जाता। कांग्रेस को नसीहत देते हुए साव ने कहा कि विपक्ष अभी भी समझे और देश की तरक्की के लिए सरकार का साथ दे।
प्रदेश के विषय पर चर्चा करते हुए कहा कि उनकी सरकार 21 क्विंटल धान का वादा पूरा करेगी। दो साल के बकाया बोनस का वादा भी पूरा करेंगे। छत्तीसगढ़ में शांति स्थापित हो, प्रदेश खुशहाल हो इसका रोडमैप तैयार है।
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

Facebook


