Eastern Slam 2026 Raipur Chhattisgarh || Image- DPRI CG Govt
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्क्वैश खेल के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रतिष्ठित ईस्टर्न स्लैम 2026 के आधिकारिक लोगो का अनावरण किया। (Eastern Slam 2026 Raipur) इस अवसर पर छत्तीसगढ़ स्क्वैश एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारी डॉ. विष्णु कुमार श्रीवास्तव, उज्ज्वल दीपक और राहुल साहू उपस्थित रहे। आयोजन को राज्य में स्क्वैश खेल के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
ईस्टर्न स्लैम 2026 का आयोजन 22 से 27 जून 2026 तक स्क्वैश कॉम्प्लेक्स बूढ़ापारा में किया जाएगा। यह प्रतियोगिता स्क्वैश रैकेट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की 5-स्टार रैंकिंग प्रतियोगिता है। साथ ही इसे एशियन स्क्वैश फेडरेशन और प्रोफेशनल स्क्वैश एसोसिएशन से भी मान्यता प्राप्त है, जिससे इसकी अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा और बढ़ जाती है।
349 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा, 2000 डॉलर की पुरस्कार राशि
प्रतियोगिता में 3 देशों और भारत के 21 राज्यों से कुल 349 खिलाड़ी भाग लेंगे। टूर्नामेंट के लिए 2000 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है। (Eastern Slam 2026 Raipur) खिलाड़ियों की बड़ी भागीदारी और अंतरराष्ट्रीय मान्यता के कारण यह आयोजन देश के प्रमुख स्क्वैश टूर्नामेंटों में शामिल हो गया है तथा खेल प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों का केंद्र बन रहा है। उनके अनुसार ईस्टर्न स्लैम जैसे प्रतिष्ठित आयोजन राज्य के खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रतिस्पर्धा का अनुभव प्रदान करेंगे और प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करेंगे। वहीं छत्तीसगढ़ स्क्वैश एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और देश-विदेश से आने वाले खिलाड़ियों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। आयोजन से राज्य को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर नई पहचान मिलने की उम्मीद है।
सीनेट ने ट्रंप के निपटान कोष पर कोई सीमा लगाए बिना 70 अरब डॉलर का आव्रजन प्रवर्तन विधेयक पारित किया
बिहार: खान ग्लोबल स्टडीज तोड़फोड़ मामले में खान सर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
भारत-रूस रिश्तों में दखल वैश्विक स्थिरता के लिए नुकसानदायक, मोदी दबाव के आगे नहीं झुकते : पुतिन
स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की फॉर्म भारत के लिए अहम: डायना एडुल्जी
मारूति सुजुकी 2030-31 तक हरित ऊर्जा पहल पर 925 करोड़ रुपये का निवेश करेगी
लखनऊ में वाहन पर गोलीबारी, तीन नामजद समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज