Chhattisgarh Politics: ‘भारत में सबसे बड़ा सनातनी कोई है तो वो हैं भूपेश बघेल’, कांग्रेस संचार प्रमुख का सीएम हिमंत बिस्वा सरमा पर पलटवार…

Ads

Sushil Anand Shukla attack on CM Himanta Biswa Sarma भारत में सबसे बड़ा सनातनी कोई है तो वह भूपेश बघेल हैं।

  •  
  • Publish Date - September 20, 2023 / 11:30 AM IST,
    Updated On - September 20, 2023 / 11:30 AM IST

Sushil Anand Shukla Statement

Sushil Anand Shukla attack on CM Himanta Biswa Sarma: रायपुर। हिमंता बिस्वा सरमा के चैलेंज और नीतिन नबीन के बयान पर कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने पलटवार करते हुए कहा ​था कि हमारे किसी नेता को भाजपा के कालनेमी रूपी राम भक्तों से प्रमाण पत्र लेने की जरूरत नहीं है। भारत में सबसे बड़ा सनातनी कोई है तो वह भूपेश बघेल हैं। वे राम और कृष्ण दोनों का काम कर रहे हैं।

Read more: MP Vidhansabha Chunav 2023: चुनाव से पहले बीजेपी को लग सकता है बड़ा झटका, कांग्रेस में शामिल होंगे पूर्व सांसद 

सुशील आनंद शुक्ला ने आगे कहा कि राम वन पथ गमन परिपथ का विकास कांग्रेस ने किया। नगरीय निकायों में कृष्ण कुंज स्थापित किए गए। 15 साल तक भाजपा ने भगवान राम को भुला दिया था, भगवान राम के ननिहाल, माता कौशल्या को भुला दिया था। हिमंता बिस्वा सरमा हो या नीतिन नबीन वे बताएं कब और कहां उन्होंने भगवान राम के कार्य किए।

Read more: Indian Army Vacancy 2023: सेना में विभिन्न पदों पर निकली वैकेंसी, 10वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई, जानें पूरी डिटेल्स 

Sushil Anand Shukla attack on CM Himanta Biswa Sarma: दरअसल, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने छत्तीसगढ़ सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे। सीएम ने कहा था कि छत्तीसगढ़ में खुलेआम धर्मांतरण हो रहा है। राज्य की भूपेश बघेल सरकार ने धर्मांतरण पर रोक नहीं लगाई। धर्मांतरण की प्रक्रिया से राज्य में रोहिंग्या आ रहे हैं। बीजेपी नेता हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि यह धार्मिक और सामाजिक मुद्दा है। उन्होंने दावा किया कि घुसपैठिये आकर स्थानीय से शादी करते हैं।

 

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

 

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में किसकी सरकार बनाएंगे आप, इस सर्वे में क्लिक करके बताएं अपना मत

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें