Income Tax Raid in Chhattisgarh/Image Source: IBC24 File
रायपुर: Income Tax Raid in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग (IT) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिलासपुर, चांपा समेत कई जिलों में एक साथ दबिश दी है। यह कार्रवाई कोल कारोबार से जुड़े व्यापारियों और कंपनियों के ठिकानों पर की जा रही है।
Income Tax Raid in Chhattisgarh: जानकारी के मुताबिक बिलासपुर के कोलवाशरी संचालक प्रदीप झा के ठिकानों पर आयकर टीम ने छापा मारा है। वहीं चांपा स्थित कोल कारोबारी अंशुल मुरारका के यहां भी आईटी की टीम पहुंची है। जयराम नगर स्थित निर्माणाधीन कोलवाशरी परिसर में भी आयकर अधिकारियों ने जांच शुरू की है।
छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिलासपुर, चांपा समेत कई जिलों में IT का छापा#Chhattisgarh #Raipur #IncomeTax #Raid | Chhattisgarh | Raipur | Income Tax Raidhttps://t.co/3IiNKvvBmn
— IBC24 News (@IBC24News) February 12, 2026
जानकारी के अनुसार फिल ग्रुप पर भी आयकर विभाग ने रेड की है। फिल ग्रुप के मालिक प्रवीण झा बताए जा रहे हैं। टीम श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित दफ्तर और रामा वर्ल्ड स्थित आवास पर दस्तावेजों की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि आयकर की टीम अलग-अलग गाड़ियों में पहुंची, जिन पर SIR (सर्वे) के स्टीकर लगे हुए थे।