International Yoga Day 2026 Chhattisgarh : योगमय हुआ छत्तीसगढ़! आज 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हजारों लोग करेंगे सामूहिक योग, CM साय और राज्यपाल भी करेंगे योग

छत्तीसगढ़ में आज 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन 'स्वस्थ आयु' थीम के साथ बड़े स्तर पर किया जा रहा है। सरगुजा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और रायपुर में राज्यपाल रमेन डेका मुख्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे। राज्यभर में हजारों लोग सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लेंगे।

International Yoga Day 2026 Chhattisgarh : योगमय हुआ छत्तीसगढ़! आज 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हजारों लोग करेंगे सामूहिक योग, CM साय और राज्यपाल भी करेंगे योग

International Yoga Day 2026 Chhattisgarh / Image Source : SCREENGRAB

Modified Date: June 21, 2026 / 08:02 am IST
Published Date: June 21, 2026 7:59 am IST
HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ में आज 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन
  • रायपुर में राज्यपाल और सरगुजा में CM साय करेंगे योग
  • 'स्वस्थ आयु' थीम के साथ हजारों लोग करेंगे सामूहिक योगाभ्यास

रायपुर : International Yoga Day 2026 Chhattisgarh छत्तीसगढ़ में आज 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन बेहद भव्य स्तर पर किया जा रहा है। ‘स्वस्थ आयु’ के विशेष संकल्प और थीम के साथ राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में मुख्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस राज्य स्तरीय उत्सव में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरगुजा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि राजधानी रायपुर के मुख्य कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका शिरकत करेंगे।

‘कृषि मंडपम’ में आयोजित किया जाएगा कार्यक्रम

राजधानी रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम सुबह 6:15 बजे से ‘कृषि मंडपम’ में आयोजित किया जाएगा। CM Vishnu Deo Sai Yoga Surguja इस गरिमामय समारोह में राज्यपाल रमेन डेका के साथ शहर की मेयर, स्थानीय विधायक, प्रशासनिक अधिकारी और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एक साथ योग करेंगे। प्रशासन द्वारा सामूहिक योग अभ्यास के लिए सभी केंद्रों पर व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं।

‘स्वस्थ आयु’ पर रखा गया है मुख्य फोकस

International Yoga Day 2026 Chhattisgarh इस साल योग दिवस का मुख्य फोकस ‘स्वस्थ आयु’ पर रखा गया है, जिसके तहत लोगों को नियमित योग के जरिए लंबी और निरोगी जिंदगी जीने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। रायपुर के अलावा बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर और सरगुजा समेत प्रदेश के सभी जिलों में मंत्रियों और स्थानीय जन-प्रतिनिधियों की अगुवाई में सुबह से ही सामूहिक योग सत्र शुरू हो चुके हैं। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर पूरे छत्तीसगढ़ में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हजारों की संख्या में लोग सुबह-सुबह मैदानों और तय केंद्रों पर योग करने पहुंच रहे हैं।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.