Korba Nagar Nigam BJP Mayor Candidate: रायपुर। बीजेपी ने महापौर प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने 10 नगर निगम के महापौर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान करते हुए रायपुर नगर निगम सीट से मीनल चौबे को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, कोरबा से संजू देवी राजपूत को टिकट दिया है। बता दें कि, भाजपा ने पूर्व सांसद और विधायक को प्रत्याशी बनाया है।
इधर दुर्ग से अलका बाघमार, राजनांदगांव सीट से मधुसूदन यादव, धमतरी से जगदीश रामू रोहरा, जगदलपुर से संजय पांडये, रायगढ़ से जीवर्धन चैहान, कोरबा से संजू देवी राजपूत, बिलासपुर से पूजा विधानी, अंबिकापुर से मंजूषा भगत, और चिरमिरी से राम नरेश राय को महापौर का प्रत्याशी घोषित किया गया है।