Mahatari Vandana Yojana 25th installment: छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए खुशखबरी! आज आएगी महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त, CM साय ट्रांसफर करेंगे इतने करोड़ रुपए, यहां से चेक करें स्टेटस
Mahatari Vandana Yojana 25th installment: छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए खुशखबरी! आज आएगी महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त, CM साय ट्रांसफर करेंगे इतने करोड़ रुपए, यहां से चेक करें स्टेटस
Mahatari Vandana Yojana 25th installment/Image Source: Symbolic
- महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त आज जारी होगी
- CM विष्णु देव साय बस्तर से राशि ट्रांसफर करेंगे
- 69 लाख से ज़्यादा महिलाओं को राशि ट्रांसफर होगी
रायपुर: Mahatari Vandana Yojana 25th installment: छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए बड़ी खबर है। राज्य सरकार की महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त आज जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बस्तर से इस योजना की राशि सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर करेंगे।
69 लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा लाभ (mahatari vandana yojana status)
सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इस बार राज्य की 69 लाख से अधिक महिलाओं को योजना का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री बस्तर से कार्यक्रम के दौरान डिजिटल माध्यम से राशि ट्रांसफर करेंगे। महतारी वंदन योजना के तहत राज्य की पात्र महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाती है, ताकि उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके और परिवार के खर्चों में उन्हें सहयोग मिल सके।
योजना के बारे में जानें (Mahatari Vandana Yojana payment status check)
Mahatari Vandana Yojana 25th installment: प्रदेश में महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन तथा उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर मे सतत सुधार तथा परिवार में उनकी निर्णायक भूमिका सुदृढ़ करने हेतु, समाज में महिलाओं के प्रति भेदभाव, असमानता एवं जागरूकता की कमी को दूर करने, स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार करने तथा आर्थिक स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंत्री परिषद द्वारा सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में “महतारी वंदन योजना” लागू किए जाने का निर्णय लिया गया है। जिसके अंतर्गत पात्र विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
Mahatari Vandana Yojana 25th Installment Status कैसे देखें?
Mahatari Vandana Yojana 25th installment: महतारी वंदन योजना भुगतान की स्थिति चेक करने के लिए आपको नीचे दिए गए चरणों का अनुसरण करना होगा –
- सर्वप्रथम आप महतारी वंदन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाइए। जिसका डायरेक्ट लिंक https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/ है।
- ऑफिशियल वेबसाइट का होम पेज ओपन होने के बाद दिए गए “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” के विकल्प पर क्लिक करें।
- यहां क्लिक करने के बाद आप एक नए पेज पर पहुंच जाएंगे, इसमें आप लाभार्थी क्रमांक, मोबाइल नंबर और दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करें।
- फिर दिए गए “Submit” के बटन पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही आपके सामने महतारी वंदन योजना का स्टेटस ओपन हो जाएगा जिसमें आप भुगतान की पूरी स्थिति देख पाएंगे।
यह भी पढ़ें
- ईरान पर आज होगा जबरदस्त प्रहार… डोनाल्ड ट्रंप ने दी खुली चेतावनी, खाड़ी देशों पर हमलों के बाद ईरानी राष्ट्रपति ने भी कर दिया बड़ा ऐलान
- दुनिया से खत्म होगा न्यूक्लियर खतरा… इजराइल PM नेतन्याहू का बड़ा ऐलान, कहा- ईरान ने इतने देशों पर हमला किया
- आज रंग पंचमी पर इन राशियों को होगा लाभ ही लाभ, मिलेगा भाग्य का अच्छा साथ, पढ़ें रविवार का राशिफल

Facebook


