cm bhupesh 2
रायपुर: Modi’s ideology is Savarkar छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल UP दौरे पर हैं, वे UP के अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के लिए प्रचार कर रहे हैं। इसी दौरान वे मेरठ पहुंचे, जहां उन्होंने केंद्र सरकार और BJP पर जमकर निशाना साधा। इंडिया गेट से अमर जवान ज्योति को ले जाकर वॉर मेमोरियल में मिलाए जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जिन लोगों को शहादत और बलिदान से कोई लेना देना नहीं, वो अमर जवान ज्योति का मतलब नहीं समझ सकते।
Modi’s ideology is Savarkar उन्होंने बताया कि 1972 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इसकी स्थापना की थी तब से इंडिया गेट पर ये अमर जवान ज्योति प्रज्वलित थी। छत्तीसगढ़ के माना स्थित चौथी बटालियन में देश के शहीदों के नाम से अमर जवान ज्योति की स्थापना की जाएगी।
Read More: 6 फरवरी से खेला जाएगा भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे मैच, देखिए मैच का पूरा शेड्यूल
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मोदी जी और हम लोगों के रास्ते नदी के दो किनारों की तरह हैं जो कभी नहीं मिलते हैं। कांग्रेस की विचारधारा महात्मा गांधी की विचारधारा है और मोदी की विचारधारा सावरकर और गोडसे की विचारधारा है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 3 फरवरी को छत्तीसगढ़ दौरे के समय रायपुर के माना स्थित चौथी बटालियन में अमर जवान ज्योति का शिलान्यास करेंगे।
Read More: Maruti Suzuki Baleno facelift फरवरी में होगी लॉन्च! जानिए कब से शुरू होगी बुकिंग