Lok Sabha Election 2024: ‘नारी न्याय’ की चुनौती, BJP की क्या रणनीति? क्या ‘गारंटी’ वाला दांव जिताएगा चुनाव..?
Lok Sabha Election 2024: 'नारी न्याय' की चुनौती, BJP की क्या रणनीति? क्या 'गारंटी' वाला दांव जिताएगा चुनाव..?
Lok Sabha Election 2024
Lok Sabha Election 2024: रायपुर। 2023 के चुनाव से सबक लेकर कांग्रेस पार्टी ने इस बार प्रदेश और देश की महिलाओं के लिए बड़ा दांव खेला है। महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी योजना के तहत कांग्रेस महिलाओं को 1 लाख रुपये सालाना वो भी बिना किसी सीमा या शर्त के देने का वादा कर रही है। अपने वादे को न्याय गारंटी बताते हुए कांग्रेस इसके लिए फार्म भी भरवाने लगी है। इधर, कांग्रेस के हर कदम पर बीजेपी की नजर है। प्रदेश की साय सरकार ये घोषणा कर चुकी है, कि इस बार महतारी वंदन योजना का पैसा पहली तारीख को महिला हितग्राहियों के खाते में पहुंच जाएगा। साथ ही
कांग्रेस की कवायद पर बीजेपी सवाल उठा रही है, कि अब कांग्रेस के वादे का भला क्या मोल। ये भी सवाल उठाया जा रह है कि क्या ये वादा प्रैक्टिकल है?
Read more: लोकसभा चुनाव में भी भारी रहेगी नारी! कांग्रेस ने नारी न्याय योजना को ‘विकास’ में मददगार बताया, भाजपा ने कहा नहीं रहा ‘भरोसा’
विरोधी खेमें की जिस ‘गारंटी’ को कांग्रेस पार्टी ने सबसे ज्यादा ताकत लगाकर खारिज किया, छलावा बताया अब लोकसभा चुनाव में अपने कैंपेन में उसी गांरटी शब्द पर कांग्रेस ने सबसे बड़ा दांव लगाया है। 2023 के विधानसभा चुनाव में महिलाओं से महतारी वंदन के फार्म भराने का पुरजोर विरोध करने वाली कांग्रेस अब 24 के चुनाव में गांव-गांव, घर-घर जाकर महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी के फार्म भरवा रही है। इसकी शुरूआत शुक्रवार को रायपुर लोकसभा क्षेत्र से हो गई है।
Read more: CG Crime: रात 2 बजे हाथ में फरसा-डंडा लेकर बीच सड़क क्या कर रहे ये युवक? CCTV में हुए कैद
कांग्रेस का वादा है कि देश में उनकी सरकार बनी तो देश की हर महिला के खाते में 1 लाख रूपये सालाना दिए जाएंगे। वो भी बिना किसी शर्त के, कांग्रेस का दावा है कि ये योजना असल में बिना किसी छलावे के महिलाओं को लाभ देगी। भाजपा की महतारी वंदन योजनाओं में कई सारे नियम, सीमा और बंधन हैं जबकि हमारी योजना में कोई नियम नहीं होगा। इधर, कांग्रेस की महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी योजना के फार्म भरवाने की मुहिम पर बीजेपी तंज कस रही है, कि जिस पार्टी में कार्यकर्ताओं को अपने नेता पर भरोसा ना हो उनके वादे पर जनता कैसे भरोसा करेगी।
Read more: साली को प्यार के जाल में फंसाकर हवस बुझाता रहा जीजा, जान से मारने की दी धमकी, फिर..
बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा। हाल ही में हुए 2023 के विधानसभा चुनाव में भी तू डाल-डाल तो मैं पात-पात की तर्ज पर घोषणाएं की गईं। धान, किसान, महिला, बेरोजगार सभी को सीधे खाते में लाभ देने वाली घोषणाओं में होड़ साफ दिखी। लेकिन, टर्निंग प्वाइंट साबित हुई बीजेपी की महतारी वंदन योजना, जिसके लिए बीजेपी ने आगे बढकर फार्म भरवाने शुरू कर दिए। नतीजा सबके सामने हैं, तब कांग्रेस छत्तीसगढ़ गृह लक्ष्मी योजना में 15 हजार रुपए सालाना देने के ऐलाना के बाद भी पिछड़ गई थी, सो इस बार कांग्रेस ने न सिर्फ एक लाख रुपए सालाना देने का ऐलान किया। बल्कि, अभी से योजना के फार्म भरवाने शुरुआत कर दी।
Read more: Raipur Central Jail: राजधानी की जेल में चलता है जेल प्रहरी का राज! शराब पीकर पूरे जेल का करता है भ्रमण, IBC24 के कैमरे में कैद हुआ वीडियो
Lok Sabha Election 2024: बड़ा सवाल ये कि जिस गारंटी को कांग्रेस फरेब बाताती थी, जिस फार्म भरवाने का विरोध जाताया था, अब अपनी योजना में गारंटी शब्द को जोड़कर, फार्म भराने की कवायद कर रही है…? बीजेपी 12 हजार सालाना दे रही है तो कांग्रेस बिना शर्त सभी को 1 लाख का वादा कर चुकी है, क्या ये व्यवहारिक और पूरा करने वाला वादा है?

Facebook


