Nivedita Chatterjee Resign: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में फिर फूटा लेटर बम! इस दिग्गज नेत्री ने दिया इस्तीफा, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज पर लगाए गंभीर आरोप

Ads

Nivedita Chatterjee Resign: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में फिर फूटा लेटर बम! इस दिग्गज नेत्री ने दिया इस्तीफा, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज पर लगाए गंभीर आरोप

  •  
  • Publish Date - February 6, 2026 / 04:25 PM IST,
    Updated On - February 6, 2026 / 04:33 PM IST

Nivedita Chatterjee Resign/Image Source: Congress

HIGHLIGHTS
  • कांग्रेस में फिर घमासान
  • PCC सचिव का इस्तीफा
  • दीपक बैज पर फूटा गुस्सा

रायपुर: Nivedita Chatterjee Resign:  छत्तीसगढ़ कांग्रेस में एक बार फिर अंदरूनी कलह खुलकर सामने आई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव निवेदिता चटर्जी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। प्रदेश कांग्रेस की सचिव निवेदिता चटर्जी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह इस्तीफा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को पत्र  सौंपा है।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में फिर फूटा लेटर बम (Chhattisgarh Congress News)

इस्तीफे में निवेदिता चटर्जी ने संगठन में लंबे समय से उपेक्षा और जिम्मेदारी न मिलने का आरोप लगाया है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि पिछले 11 वर्षों से वे पार्टी के लिए लगातार कार्य कर रही हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें कोई ठोस जिम्मेदारी या अवसर नहीं दिया गया। निवेदिता चटर्जी ने अपने इस्तीफे में लिखा कि वह वर्ष 2014 से लगातार PCC सचिव के पद पर बनी रहीं, जबकि उनके सामने कई नेता ब्लॉक अध्यक्ष, विधायक और सांसद बने और बाद में प्रदेश अध्यक्ष जैसे बड़े पदों तक पहुंचे। उन्होंने लिखा कि मेरे सामने दीपक बैज ब्लॉक अध्यक्ष बने, विधायक बने, सांसद बने और अंततः प्रदेश अध्यक्ष भी बने, लेकिन मैं 2014 से आज तक सचिव ही रह गई।

PCC सचिव निवेदिता चटर्जी ने दिया इस्तीफा (Nivedita Chatterjee Resignation)

Nivedita Chatterjee Resign:  उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पार्टी के कठिन समय में वह हमेशा संगठन के साथ खड़ी रहीं, लेकिन जब उन्हें समर्थन और सम्मान की जरूरत थी, तब पार्टी ने उनका साथ नहीं दिया। निवेदिता ने पत्र में लिखा कि मैं पार्टी के साथ हर संघर्ष में रही लेकिन कठिन समय में पार्टी ने मेरा साथ नहीं दिया। इस्तीफे में उन्होंने संगठन के भीतर अनदेखी, अवसरों की कमी और लगातार उपेक्षा को अपने फैसले का मुख्य कारण बताया है। इस घटनाक्रम को कांग्रेस के भीतर बढ़ती असंतुष्टि के रूप में देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें

"Nivedita Chatterjee Resignation" क्यों हुआ?

"Nivedita Chatterjee Resignation" संगठन में लंबे समय से उपेक्षा, जिम्मेदारी न मिलने और अवसरों की कमी के चलते हुआ है।

"Chhattisgarh Congress Internal Conflict" का यह मामला क्या दर्शाता है?

"Chhattisgarh Congress Internal Conflict" यह दर्शाता है कि पार्टी के भीतर असंतोष और अंदरूनी कलह बढ़ रही है, जिसे लेकर नेताओं में नाराजगी सामने आ रही है।

"Congress PCC Secretary Resigns" के बाद पार्टी पर क्या असर पड़ सकता है?

"Congress PCC Secretary Resigns" से संगठनात्मक असंतोष उजागर हुआ है, जिससे पार्टी नेतृत्व पर दबाव बढ़ सकता है और आंतरिक समीक्षाओं की मांग तेज हो सकती है।