Online Attendance CG News Today: ऑनलाइन अटेंडेंस नहीं लगने पर सैलरी कटने की टेंशन खत्म, छत्तीसगढ़ सरकार ने लिया ऐसा फैसला कि खुशी से झूमने लगेंगे सरकारी कर्मचारी

Ads

Online Attendance CG News Today: ऑनलाइन अटेंडेंस नहीं लगने पर सैलरी कटने की टेंशन खत्म, छत्तीसगढ़ सरकार ने लिया ऐसा फैसला कि खुशी से झूमने लगेंगे सरकारी कर्मचारी

  •  
  • Publish Date - July 31, 2026 / 09:18 AM IST,
    Updated On - July 31, 2026 / 09:24 AM IST

Online Attendance CG News Today: ऑनलाइन अटेंडेंस नहीं लगने पर सैलरी कटने की टेंशन खत्म, छत्तीसगढ़ सरकार ने लिया ऐसा फैसला कि खुशी से झूमने लगेंगे सरकारी कर्मचारी / Image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • किसी भी शिक्षक की सैलरी नहीं कटेगी; शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव
  • सभी तकनीकी समस्याएं दूर करने का लक्ष्य
  • प्रदेश के करीब 85% शिक्षक रोज VSK ऐप से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कर रहे हैं

रायपुर: Online Attendance CG News Today स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा है कि शिक्षक संगठनों एवं शिक्षकों द्वारा VSK ऐप में आ रही तकनीकी त्रुटियों एवं एरर संबंधी शिकायतों को राज्य सरकार ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि VSK ऐप में आने वाली तकनीकी समस्याओं के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं काटा जाएगा। शिक्षकों को किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। शिक्षा मंत्री यादव ने बताया कि संबंधित अधिकारियों एवं तकनीकी टीम को VSK ऐप में आ रही सभी समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं। लक्ष्य निर्धारित किया गया है कि 15 अगस्त तक ऐप में आ रही तकनीकी खामियों का समाधान कर इसे पूरी तरह सुचारु बनाया जाए, ताकि शिक्षकों को बिना किसी परेशानी के अपनी ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने की सुविधा मिल सके।

नहीं कटेगी शिक्षकों की सैलरी

Online Attendance CG News Today शिक्षा मंत्री ने प्रदेश के शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य के लगभग 1 लाख 75 हजार शिक्षकों में से लगभग डेढ़ लाख शिक्षक लगभग 85 प्रतिशत शिक्षक प्रतिदिन VSK ऐप के माध्यम से अपनी ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कर रहे हैं। यह दर्शाता है कि प्रदेश के शिक्षक नई तकनीक को अपनाते हुए शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह एवं आधुनिक बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के शिक्षक केवल शिक्षण कार्य ही नहीं, बल्कि डिजिटल व्यवस्था को सफल बनाने में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। सरकार उनके इस सहयोग, अनुशासन और समर्पण का सम्मान करती है। शिक्षकों के सुझावों और अनुभवों के आधार पर VSK ऐप को और अधिक सरल, उपयोगी एवं प्रभावी बनाया जाएगा।

शिक्षक को तकनीकी खामी का खामियाजा नहीं भुगतना पड़ेगा: गजेंद्र यादव

गजेंद्र यादव ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षकों के सम्मान, सुविधा और हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यदि किसी शिक्षक को तकनीकी कारणों से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में कठिनाई आती है, तो उसके हितों की पूरी सुरक्षा की जाएगी। किसी भी शिक्षक को तकनीकी खामी का खामियाजा नहीं भुगतना पड़ेगा। उन्होंने सभी शिक्षकों से अपील की कि वे पूर्व की भांति VSK ऐप का उपयोग करते रहें तथा यदि किसी प्रकार की तकनीकी समस्या या सुझाव हो तो उसे संबंधित अधिकारियों तक अवश्य पहुँचाएं। सरकार प्रत्येक सुझाव का सकारात्मक परीक्षण कर आवश्यक सुधार करेगी, ताकि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था और अधिक प्रभावी एवं तकनीक-सक्षम बन सके।

लोक शिक्षण संचालनालय के आदेश से मचा हड़कंप

बता दें कि हाल ही में लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने प्रदेश के सभी संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए जुलाई 2026 के वेतन भुगतान को ऑनलाइन उपस्थिति से जोड़ने का फैसला किया है। नए आदेश के अनुसार शासकीय विद्यालयों और शिक्षा विभाग के कार्यालयों में कार्यरत सभी शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों का वेतन अब उनकी ऑनलाइन दर्ज उपस्थिति के आधार पर ही आहरित किया जाएगा।

डीपीआई द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि जिन कर्मचारियों का ऑनलाइन पंजीयन पूरा हो चुका है और जिनकी उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज हो रही है, उन्हें उसी के अनुरूप वेतन का भुगतान किया जाएगा। किसी कर्मचारी ने महीने में जितने दिनों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराई होगी, केवल उतने दिनों का ही वेतन जारी किया जाएगा। विभाग ने यह व्यवस्था जुलाई 2026 के वेतन से लागू करने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें

क्या VSK ऐप में तकनीकी समस्या होने पर शिक्षकों की सैलरी कटेगी?

नहीं। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने स्पष्ट किया है कि VSK ऐप की तकनीकी खामियों के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं काटा जाएगा।

VSK ऐप की तकनीकी समस्याएं कब तक दूर होंगी?

राज्य सरकार ने 15 अगस्त 2026 तक VSK ऐप की सभी तकनीकी समस्याओं का समाधान कर इसे पूरी तरह सुचारु बनाने का लक्ष्य रखा है।

VSK ऐप का उपयोग कितने शिक्षक कर रहे हैं?

प्रदेश के लगभग 1.75 लाख शिक्षकों में से करीब 1.5 लाख (लगभग 85%) शिक्षक प्रतिदिन VSK ऐप के माध्यम से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कर रहे हैं।

डीपीआई के नए आदेश में वेतन को लेकर क्या व्यवस्था की गई थी?

डीपीआई के आदेश के अनुसार जुलाई 2026 से वेतन ऑनलाइन दर्ज उपस्थिति के आधार पर जारी करने के निर्देश दिए गए थे।

तकनीकी दिक्कत आने पर शिक्षकों को क्या करना चाहिए?

शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों से अपील की है कि वे VSK ऐप का उपयोग जारी रखें और किसी भी तकनीकी समस्या या सुझाव की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि समय पर समाधान किया जा सके।