छत्तीसगढ़ आएंगे ऑस्कर विजेता अभिनेता रामचरण तेजा, सीएम भूपेश बघेल के सलाहकार ने दिया न्योता

Ads

छत्तीसगढ़ आएंगे ऑस्कर विजेता अभिनेता रामचरण तेजा, सीएम भूपेश बघेल के सलाहकार ने दिया न्योता! Ram Charan Teja will Visit Chhattisgarh

  •  
  • Publish Date - March 19, 2023 / 12:17 PM IST,
    Updated On - March 19, 2023 / 12:23 PM IST

रायपुर: Ram Charan Teja will Visit Chhattisgarh मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सलाहकार गौरव द्विवेदी ने दिल्ली में शुक्रवार को ऑस्कर विजेता अभिनेता रामचरण तेजा से मुलाकात की। उन्होंने छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति के साथ ही राज्य सरकार की फिल्म नीति की जानकारी दी। उन्होंने तेजा को छत्तीसगढ़ आने का न्यौता भी दिया जिसे उन्होंनेे सहर्ष स्वीकार कर लिया। उन्होंने इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त की और कहा कि जब भी उन्हें मौका मिलेगा तो वे जरूर छत्तीसगढ़ आना चाहेंगे।

Read More: मां के बर्थडे पर इमोशनल हुए करण जौहर, सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट, लिखा ‘अगर मैं सही था तो…’

Ram Charan Teja will Visit Chhattisgarh मुलाकात के दौरान द्विवेदी ने ऑस्कर विजेता फिल्म में उनके द्वारा की गई भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ से भगवान राम का गहरा संबंध है। छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की जन्म भूमि है और वनवास के समय भगवान श्रीराम ने अधिकतम समय छत्तीसगढ़ में व्यतीत किया था। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पर्यटन का बढ़ावा देने के लिए राम वन गमन पर्यटन पथ के निर्माण का कार्य किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में चंदखुरी में माता कौशल्या का मंदिर भी है। इस मंदिर के सौंदर्यीकरण का कार्य भी राज्य सरकार के द्वारा कराया गया है।

Read More: छग में धर्मसभा : कांग्रेस के बयान पर BJP का पलटवार, कहा ‘उनकी सभा में हुआ था महात्मा गाँधी का अपमान, यह सभा हिन्दुओं का’

इस मौके पर अभिनेता रामचरण तेजा को छत्तीसगढ़ का पारम्परिक राजकीय गमछा पहना कर स्वागत और सम्मान किया। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के वनोपज संग्रहण जैसे रागी, कुकीज, शहद, एलोवेरा जूस, ईमली कैंडी आदि का गिफ्ट हैम्पर उपहार स्वरूप भेंट किया।

 

 

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक