रायपुर । विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन सीएम बघेल ने सौगातों की बरसात की है। प्रदेश के संविदा कर्मी से लेकर शासकीय विभाग में काम करने वाले कर्मचारियों को सीएम ने सदन में बड़ा तोहफा दिया है। आवासहीन वर्ग के लोगों के लिए पक्का मकान देने का ऐलान किया है। ये विधानसभा सत्र भूपेश सरकार का आखिरी सत्र है। ऐसे में प्रदेश की जनता को खुश करने में बघेल सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही है।
मानसून सत्र के दूसरे दिन सीएम बघेल ने सौगातों की बरसात की है। सीएम बघेल ने स्कूल शिक्षा विभाग में कार्यरत अतिथि शिक्षकों को प्रतिमाह 2 हजार रुपए अतिरिक्त मानदेय दिए जाने की घोषणा की है। साथ ही पटवारियों को प्रतिमाह 500 रुपए संसाधन भत्ता दिए जाने का भी ऐलान किया है।
पटवारियों को प्रतिमाह 500 रुपए संसाधन भत्ता दिए जाने की घोषणा करता हूँ।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) July 19, 2023