Reported By: Sakshi Tripathi
,Intern Doctor Stipend Increase in Madhya Pradesh: प्रदेश के इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी सौगात, राज्य सरकार ने 50% बढ़ाया स्टाइपेंड, अब हर महीने मिलेंगे इतने हजार /image: Social Media
भोपाल। MP Intern Doctor Stipend Increase: प्रदेश में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर तीन दिन से प्रदर्शन कर रहे इंटर्न डॉक्टरों की मांग आखिरकार सरकार ने मान ली है। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल (DYCM Rajendra Shukla) ने कहा कि इंटर्न डॉक्टरों को वर्तमान में मिल रहे स्टाइपेंड (MP Intern Doctor Stipend 2026) में 50 फीसदी बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया गया है। अब इंटर्न डॉक्टरों को 21,500 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा।
डिप्टी CM ने यह भी कहा कि इंटर्न डॉक्टरों की मांग पर पहले से सरकार का ध्यान था और इस विषय पर निर्णय लिया जाना था, लेकिन छात्रों के साथ हुई घटना के बाद इसे लेकर निर्णय लिया गया।
Bhopal Intern Doctor Protest वहीं, भोपाल में इंटर्न डॉक्टरों के प्रदर्शन के दौरान हुई घटना को डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल ने दुखद और निंदनीय बताया है। IBC24 संवाददाता साक्षी त्रिपाठी से बातचीत में डिप्टी CM ने कहा कि जैसे ही मुख्यमंत्री को घटना की जानकारी मिली, उन्होंने इस पर नाराजगी जाहिर की। डिप्टी CM ने कहा कि अगर बच्चों की कोई मांग है तो बैठकर उसका समाधान किया जा सकता है। प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ इस तरह का व्यवहार सही नहीं है। मामले में निष्पक्ष जांच के आदेश दिए गए हैं और दो पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया गया है, ताकि भविष्य में कैंपस के अंदर ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो।
Madhya Pradesh Intern Doctor News सरकार की घोषणा के बाद इंटर्न डॉक्टरों ने आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की और उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का आभार व्यक्त किया (MP Intern Doctor Stipend Increase)।
MP Intern Doctor Stipend Increase अब तक प्रदेश में इंटर्न डॉक्टरों को 14,337 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जा रहा था। जिसे इंटर्न डॉक्टर बढ़ाकर न्यूनतम 30 हजार रुपये करने की मांग कर रहे थे। सरकार ने इसमें 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है, जिसके बाद नया स्टाइपेंड 21,500 रुपये प्रतिमाह होगा।
ये भी पढ़ें