कोलंबो, नौ सितंबर (भाषा) श्रीलंका ने हिमालयी देश नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद जारी मानवीय और राहत कार्यों के लिए बुधवार को 10 लाख अमेरिकी डॉलर की सहायता राशि प्रदान की।
नेपाल में श्रीलंका की राजदूत रुवंती डेल्पिटिया ने बुधवार को विदेश मंत्री शिशिर खनाल से मुलाकात की और उन्हें यह सहायता राशि सौंपी।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, राजदूत डेल्पिटिया ने श्रीलंका सरकार की ओर से नेपाल की जनता के प्रति गहरी संवेदना और एकजुटता व्यक्त की तथा आपदा में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति शोक जताया।
बयान में कहा गया, ‘यह वित्तीय सहायता नेपाल सरकार के जारी मानवीय, राहत और पुनर्वास प्रयासों में सहयोग करने तथा बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए दी गई है।’
अधिकारियों के अनुसार, इस आपदा में कम से कम 1,365 लोगों की मौत हो चुकी है और 5,000 से अधिक लोग अब भी लापता हैं।
भाषा
शुभम पवनेश
पवनेश